मीरा-भायंदर में एएनके लग्जरी सैलून एंड स्पा पर छापा (फोटो क्रेडिट-X)  
मुंबई

स्कूल के ठीक सामने चल रहा था वेश्यावृत्ति का रैकेट! मीरा रोड के 'ANK लग्जरी सैलून एंड स्पा' पर पुलिस का छापा

Mira Road Spa Raid: मीरा-भायंदर के बेवर्ली पार्क में स्कूल के सामने स्थित ANK लग्जरी सैलून एंड स्पा में वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़। 5 युवतियां रेस्क्यू, 2 अरेस्ट। पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

अनिल सिंह

ANK Luxury Salon and Spa Raid Mira Road: मीरा-भायंदर (MBVV) पुलिस की टीम ने मीरा रोड क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पा की आड़ में चलाए जा रहे वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बेवर्ली पार्क इलाके में स्थित 'ए.एन.के. (ANK) लग्जरी सैलून एंड स्पा' पर औचक छापेमारी कर पांच पीड़ित युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है।

इस अवैध धंधे को संचालित करने के आरोप में पुलिस ने दो प्रबंधकों (ऑपरेटर्स) को मौके से गिरफ्तार किया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह स्पा शहर के एक बेहद प्रतिष्ठित स्कूल के ठीक सामने स्थित है, जिससे शैक्षणिक संस्थानों के आसपास की सुरक्षा और पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्कूल के सामने चल रहा था अवैध कारोबार

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मीरा रोड के बेवर्ली पार्क स्थित 'ANK लग्जरी सैलून एंड स्पा' में ग्राहकों को मसाज की आड़ में देह व्यापार की सेवाएं दी जा रही हैं। सूचना की पुष्टि के बाद मीरा रोड पुलिस स्टेशन और एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (AHTC) ने संयुक्त रूप से फर्जी ग्राहक भेजकर जाल बिछाया।

जैसे ही स्पा के अंदर अवैध गतिविधि होने का इशारा मिला, पुलिस टीम ने तुरंत परिसर में छापेमारी कर दी। मौके से 5 युवतियों को देह व्यापार के चंगुल से मुक्त कराया गया, जिन्हें पुनर्वास केंद्र भेजा जा रहा है।

लाइसेंस और दस्तावेजों की जांच शुरू

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (PITA) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मीरा रोड पुलिस ने स्पा के व्यावसायिक लाइसेंस, रेंट एग्रीमेंट और अन्य कानूनी दस्तावेजों की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि स्कूल परिसर के इतने करीब यह अवैध धंधा कब से चल रहा था और क्या इसमें स्पा का मकान मालिक या अन्य बड़े वित्तीय साझेदार भी शामिल हैं।

स्थानीय निवासियों और अभिभावकों में आक्रोश

स्कूल के ठीक सामने देह व्यापार रैकेट का खुलासा होने के बाद स्थानीय निवासियों और स्कूली बच्चों के अभिभावकों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रिहायशी और शैक्षणिक क्षेत्रों के पास चल रहे सभी स्पा केंद्रों की सख्त जांच की जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले सेंटरों के लाइसेंस तुरंत निरस्त कर उन्हें सील किया जाए।

CM विजय के परिसीमन बयान के बीच SC के जस्टिस केएम जोसेफ की बड़ी चेतावनी, बोले- दक्षिण के वोट का मूल्य घटेगा

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर