नितेश राणे (pic credit; social media) 
मुंबई

उद्धव पर मंत्री नितेश राणे का हमला, ‘उद्धव ने कर लिया राजनीतिक धर्मांतरण, बीएमसी लूटने की रची साजिश

Mumbai News: मंत्री नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे पर बीएमसी लूट की साजिश और राजनीतिक धर्मांतरण का आरोप लगाया। कहा, मोदी एक्सप्रेस में जनता भाजपा को वोट देने का मन बना लेती है।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: वोट चोरी और निकाय चुनाव को लेकर महाराष्ट्र की सियासत लगातार गरमाती जा रही है। मत्स्य पालन विकास मंत्री नितेश राणे ने सोमवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उद्धव का अब राजनीतिक धर्मांतरण हो चुका है और वे बीएमसी को लूटने की साजिश रच चुके हैं।

नितेश राणे ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि “आज सुबह हमने मोदी एक्सप्रेस में वोट चुराए। हमारे लिए वोट चोरी का मतलब है लोगों का दिल जीतना। जो भी मोदी एक्सप्रेस में सवार होता है, वह भाजपा को वोट देने का मन बना लेता है।” उन्होंने दावा किया कि भाजपा लोगों की मदद करके उनका विश्वास जीतती है और वही विश्वास चुनाव में वोट के रूप में मिलता है।

उद्धव पर लूट का आरोप

राणे ने उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “मुगलों ने जिस तरह भारत को लूटने की साजिश रची थी, उसी तरह उद्धव ने बीएमसी को लूटने की साजिश रची।” उन्होंने कहा कि उद्धव को घर बैठकर शोर मचाने के बजाय जनता के बीच जाकर विश्वास जीतना चाहिए। इसे भी पढ़ें- नितेश राणे का तंज, ‘गजनी 2’ के लिए आमिर को कास्ट करने की जरुरत नहीं, उद्धव ठाकरे रेडीमेड हैं

गणेशोत्सव का आमंत्रण

इस दौरान राणे ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे द्वारा उद्धव को गणेशोत्सव में आमंत्रित किए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह उनके घर का मामला है। अगर उद्धव राज के घर गणपति दर्शन के लिए जाते हैं, तो इसमें कोई बुराई नहीं है। हालांकि उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उद्धव ने राजनीतिक रूप से धर्म परिवर्तन कर लिया है।

राजनीतिक माहौल गरमाया

निकाय चुनाव की हलचलों के बीच नितेश राणे का यह बयान राज्य की राजनीति को और गरमा गया है। भाजपा और शिवसेना (यूबीटी) आमने-सामने हैं, वहीं मनसे और कांग्रेस भी वोट चोरी और चुनावी रणनीति के मुद्दे पर आक्रामक हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन