Highlights:
महाराष्ट्र महाआयटी की ऑनलाइन प्रणाली बंद होने से म्हाडा पुणे मंडल की लॉटरी प्रक्रिया में देरी हो सकती है।
सिस्टम अपडेट और डेटा सेंटर स्थानांतरित करने के कारण राज्य सरकार की विभिन्न विभागीय ऑनलाइन सेवाएं बंद रखी गई हैं।
पुणे मंडल में पहले से ही करीब 11 हजार आवेदनों के दस्तावेजों की जांच बाकी है।
MHADA Document Verification Delay: महाराष्ट्र सूचना प्रौद्योगिकी महामंडल की ऑनलाइन प्रणाली बंद होने से म्हाडा के पुणे मंडल की लॉटरी प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका है। प्रणाली के अद्यतन और डेटा सेंटर स्थानांतरित करने के काम के कारण राज्य सरकार की विभिन्न विभागों की ऑनलाइन सेवाएं 20 अक्टूबर तक बंद रखी गई हैं। इसका असर पुणे में 4,462 घरों की लॉटरी पर पड़ सकता है।
पुणे मंडल की लॉटरी के लिए पंजीकरण और आवेदन भरने की प्रक्रिया जारी है। तकनीकी समस्याओं के कारण अब तक तीन बार समय-सीमा बढ़ाई जा चुकी है। मौजूदा स्थिति में इच्छुक लोग पंजीकरण और आवेदन भर सकेंगे, लेकिन दस्तावेजों का सत्यापन नहीं हो पाएगा। इसके चलते आवेदन के के साथ अनामत राशि जमा करने की प्रक्रिया भी प्रभावित होगी।
पुणे मंडल के पास पहले से ही करीब 11 हजार आवेदनों के दस्तावेजों का सत्यापन नलंबित है। पिछले 15 दिनों से आवेदकों को आवेदन भरने में कई तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। महाआयटी की प्रणाली में खराबी के कारण दस्तावेजों की जांच धीमी गति से हो रही है। इसी वजह से तीसरी बार समयसीमा बढ़ानी पड़ी थी।
तीसरी बार बढ़ाई गई समयसीमा के अनुसार पंजीकरण और आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 22 अक्टूबर तक चलेगी, जबकि लॉटरी 4 दिसंबर को निकाली जानी है। शुक्रवार को शाम 4 बजे से महाआयटी की प्रणाली बंद कर दी गई है। इसके 20 अक्टूबर तक बंद रहने से दस्तावेजों के सत्यापन का काम और पिछड़ने की आशंका है। ऐसे में पुणे मंडल को लॉटरी से पहले की प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक बार फिर समयसीमा बढ़ानी पड़ सकती है।