सीएनजी और पीएनजी गैस (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

मुंबई में घरेलू PNG और CNG को प्राथमिकता, एमजीएल ने उद्योगों की गैस सप्लाई में कटौती का लिया फैसला

Mumbai CNG Supply Government Order: मुंबई में गैस की उपलब्धता को देखते हुए एमजीएल ने घरेलू पीएनजी और सीएनजी आपूर्ति को प्राथमिकता देने का फैसला किया है।

अपूर्वा नायक

PNG CNG Priority Decision Mumbai: मुंबई में प्राकृतिक गैस की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने घरेलू पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) और सीएनजी की आपूर्ति को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है।

यह कदम केंद्र सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा 9 मार्च 2026 को जारी गजट नोटिफिकेशन के बाद उठाया गया है। एमजीएल के अनुसार घरेलू पीएनजी उपभोक्ताओं और सीएनजी स्टेशनों को पिछले औसत खपत के आधार पर 100 प्रतिशत गैस सप्लाई जारी रखी जाएगी। इससे घरों में खाना पकाने के लिए गैस और सार्वजनिक परिवहन में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी की उपलब्धता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

उद्योगों की गैस आपूर्ति में कटौती

हालांकि नए निर्देशों के तहत औद्योगिक और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को मिलने वाली गैस सप्लाई में आंशिक कटौती की जाएगी। कंपनी का कहना है कि इन उपभोक्ताओं के पास वैकल्पिक ईंधन और अन्य ऊर्जा स्रोतों का इस्तेमाल करने का विकल्प मौजूद है।

जरूरी सेवाओं को प्राथमिकता

एमजीएल के एक अधिकारी के मुताबिक गैस की सीमित उपलब्धता के बीच जरूरी सेवाओं को प्राथमिकता देना आवश्यक है। इसी कारण घरेलू जरूरतों और परिवहन क्षेत्र की मांग को पहले पूरा करने का निर्णय लिया गया है।

उद्योगों पर बढ़ सकता है खर्च

ऊर्जा क्षेत्र के विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से औद्योगिक इकाइयों की परिचालन लागत बढ़ सकती है, क्योंकि उन्हें वैकल्पिक ईंधन का सहारा लेना पड़ सकता है। हालांकि इस निर्णय से आम उपभोक्ताओं और सार्वजनिक परिवहन को राहत मिलने की उम्मीद है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी