Mumbai Metro Line 2B Engineering Marvel: मुंबई मेट्रो लाइन 2बी ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक और बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके तहत बांद्रा के प्रस्तावित केबल-स्टे रेलवे ओवर ब्रिज पर 70 टन वजनी पहले बैक-स्पैन स्टील सेगमेंट को सफलतापूर्वक फिट कर दिया गया। इस उपलब्धि के साथ स्टील सुपरस्ट्रक्चर निर्माण का शुभारंभ हो गया है।
पश्चिम रेलवे के व्यस्त रेल कॉरिडोर और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के ऊपर बिना रेल व सड़क यातायात प्रभावित किए इस जटिल कार्य को अंजाम देना परियोजना की सबसे बड़ी तकनीकी सफलता माना जा रहा है। इससे मुंबई की अहम पूर्व-पश्चिम संपर्क परियोजना मेट्रो लाइन 2बी के निर्माण को नई गति मिली है। करीब 200 मीटर लंबा यह केबल-स्टे पुल बांद्रा रेलवे स्टेशन के निकट वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और पश्चिम रेलवे कॉरिडोर के ऊपर बनाया जा रहा है।
मुबई परियोजना के तहत 20.1 मीटर ऊंचे दो पाइलन भी तैयार किए जा रहे हैं। दोनों पाइलनों पर छह में से चार कास्टिंग लिफ्ट का कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा नींव, पियर और अन्य सभी सब-स्ट्रक्चर का निर्माण भी पूर्ण कर लिया गया है। पहले 70 टन वजनी स्टील सेगमेंट की सफल स्थापना के बाद अब स्टील सुपर स्ट्रक्चर के अगले चरण का कार्य तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- मुंबई को बड़ी राहत: तानसा, तुलसी और विहार के बाद मोडक सागर झील भी छलकी, जलाशयों में 69.74% पानी
एमएमआरडीए महानगर आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी ने बाताया की बांदा रेलवे ऊपरी पुल पर 70 टन वजनी पहले पश्च-स्पैन स्तंभखंड की सफल स्थापना पर मुझे अपनी पूरी टीम पर गर्व है। यह चालू रेलवे मार्ग और राजमार्ग गलियारों के ऊपर निर्मित अभियांत्रिकी का एक अद्भुत नमूना है। मेट्रो लाइन 2बी लगातार मुंबई के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रही है, जिससे 'कुछ ही मिनटों में मुंबई' का सपना तेजी से साकार हो रहा है।
यह भी पढ़ें:- मुंबई को बड़ी राहत: तानसा, तुलसी और विहार के बाद मोडक सागर झील भी छलकी, जलाशयों में 69.74% पानी