MBVV यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
मुंबई

MBVV यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 11 महीनों में 75 हजार चालान, 7.20 करोड़ का जुर्माना

Challan Machine Enforcement: MBVV यातायात पुलिस ने मीरारोड-काशीमीरा क्षेत्र में 11 महीनों में 75 हजार चालान जारी कर 7.20 करोड़ रुपये का जुर्माना दर्ज किया।

आंचल लोखंडे

MBVV Traffic Police: मीरा-भाईंदर व वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत काशीमीरा यातायात शाखा ने सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पिछले 11 महीनों में पुलिस ने कुल 75,225 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 7 करोड़ 20 लाख 70 हजार रुपये का भारी-भरकम जुर्माना दर्ज किया। इनमें से 2 करोड़ 45 लाख 17 हजार रुपये की वसूली की जा चुकी है।

यह जानकारी यातायात विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सागर इंगोले ने दी। ट्रैफिक पुलिस ने मुख्य रूप से इन उल्लंघनों पर दंडात्मक कदम उठाए।

किन नियम तोड़ने वालों पर चली कार्रवाई?

  • हेलमेट न पहनना
  • लाल सिग्नल तोड़ना
  • विपरीत दिशा में वाहन चलाना
  • ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग
  • नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करना
  • सीट बेल्ट का उपयोग न करना
  • चालान मशीन बनी पुलिस का प्रभावी हथियार

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक इंगोले के अनुसार, अत्याधुनिक चालान मशीनों से कार्रवाई तेज, पारदर्शी और अधिक प्रभावी हो गई है। इससे वाहन चालकों में अनुशासन बढ़ा है तथा सरकार के राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।सुरक्षा सर्वोपरि, अभियान जारी रहेगा। इंगोले ने कहा कि लापरवाह वाहन चालकों की वजह से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए आगे भी नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो