- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Devadi Flyover Accident Bhandara Four Dead Potholes
देवाड़ी फ्लाईओवर ने ली एक और युवक की जान, गड्ढों के कारण बढ़ रही दुर्घटनाएं
Devadi Flyover Accident: तुमसर के देवाड़ी फ्लाईओवर पर गड्ढों के कारण हुए हादसे में एक और युवक की मौत हो गई। अब तक 4 लोगों की जान जा चुकी है और कई घायल हुए हैं, जिससे नागरिकों में भारी रोष है।
- Written By: आंचल लोखंडे

देवाड़ी फ्लाईओवर ने ली एक और युवक की जान (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Bhandara News: देवाड़ी फ्लाईओवर पर हुए सड़क हादसे में सकरला निवासी लंकेश आगासे की उपचार के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल लंकेश को भंडारा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार, फ्लाईओवर पर बाइक से जाते समय गड्ढों से बचते हुए उनकी टक्कर गोंदिया की ओर से आ रहे एक चारपहिया वाहन से हो गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई थीं।
इस फ्लाईओवर पर अब तक हुई दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या 4 पर पहुंच चुकी है, जबकि कई लोग घायल होकर अस्पताल पहुँच चुके हैं।
करोड़ों की लागत, फिर भी खतरा कायम
गोंदिया-रामटेक मार्ग पर देवाड़ी में लगभग ₹55 करोड़ की लागत से इस फ्लाईओवर का निर्माण किया गया था। करीब 3 वर्ष पूर्व यातायात शुरू होने के बावजूद पुल पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन चुके हैं। इसके कारण लगातार दुर्घटनाएँ हो रही हैं और भविष्य में भी बड़े हादसों की आशंका बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
सोलापुर में 10वीं की परीक्षा के बाद मधुमक्खियों का हमला, सांगोला के वाकी में 100 से ज्यादा छात्र-शिक्षक घायल
पिंपरी-चिंचवड़ में जल संकट गहराया, नल पर मोटर लगाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
सबके लिए नहीं है बलिराजा मुफ्त बिजली योजना, टर्म्स एंड कंडीशन पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने खुद किया बड़ा खुलासा
पीएमसी का बड़ा फैसला: 32 गांवों में मजबूत होगी जल व्यवस्था, कई नई पानी की टंकियां बनेंगी
ये भी पढ़े: Pune: दौंड में 430 करोड़ की सिंचाई परियोजना मंजूर, किसानों की उम्मीदें बढ़ीं
मृतकों की संख्या पहुँची 4, नागरिकों में रोष
सामाजिक कार्यकर्ता आलम खान के अनुसार, फ्लाईओवर पर 15-20 बड़े गड्ढे हैं, जिससे हर दिन वाहन चालक जोखिम उठाते हैं। इससे पहले भी रात में रोशनी की कमी के कारण विभिन्न दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से तत्काल गड्ढे भरने और यात्रियों को राहत दिलाने की मांग की है। नागरिकों का आरोप है कि काम शुरू होने से लेकर पूरा होने तक निर्माण में भारी लापरवाही बरती गई और कई इंजीनियरिंग कमियों की शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई।
सर्विस रोड पर भी बढ़ा जोखिम
तुमसर रोड रेलवे स्टेशन की ओर जाने के लिए पुल के दोनों तरफ से सड़क पार करनी पड़ती है। यहाँ पहले भी 3-4 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पुल से तेज गति से उतरते ट्रक और भारी वाहनों के चलते दुर्घटनाओं की आशंका 100% बनी रहती है। नागरिक इसे “मौत का फ्लाईओवर” बताते हुए सुरक्षा उपायों की तत्काल मांग कर रहे हैं।
Devadi flyover accident bhandara four dead potholes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सोलापुर में 10वीं की परीक्षा के बाद मधुमक्खियों का हमला, सांगोला के वाकी में 100 से ज्यादा छात्र-शिक्षक घायल
Mar 10, 2026 | 03:01 PMविपक्ष का ‘स्पीकर’ पर स्ट्राइक, 50 सांसदों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में किया वोट; संसद में मचा भारी हंगामा
Mar 10, 2026 | 02:58 PMयोगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब बिना खतौनी जांच नहीं होगा बैनामा; गांवों के लिए बस सेवा समेत 30 प्रस्ताव पास
Mar 10, 2026 | 02:57 PMपिंपरी-चिंचवड़ में जल संकट गहराया, नल पर मोटर लगाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
Mar 10, 2026 | 02:57 PMसबके लिए नहीं है बलिराजा मुफ्त बिजली योजना, टर्म्स एंड कंडीशन पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने खुद किया बड़ा खुलासा
Mar 10, 2026 | 02:55 PMविदेश में ड्राइविंग के लिए बढ़ी इंटरनेशनल लाइसेंस की मांग, वर्धा में छह साल में 163 लोगों ने बनवाया
Mar 10, 2026 | 02:52 PMकपिल शर्मा ने रवि किशन के डायलॉग को बना दिया कव्वाली, हंसी से लोटपोट हुआ पूरा शो
Mar 10, 2026 | 02:47 PMवीडियो गैलरी

कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM
‘सड़े लाल गेहूं’ से ‘दुनिया का फूड बास्केट’ बनने तक का सफर, संसद में शिवराज सिंह का विपक्ष को करारा जवाब
Mar 10, 2026 | 02:03 PM
इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM











