देवेंद्र फडणवीस , एकनाथ शिंदे, उदय सामंत मराठी कौशल विकास केंद्र सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मराठी बनेगी डिजिटल युग की ज्ञानभाषा, CM फडणवीस ने किया मराठी भाषा सप्ताह का शुभारंभ

Marathi Skill Centers: अभिजात मराठी भाषा सप्ताह में सीएम फडणवीस ने मराठी को AI से जोड़ने का संकल्प जताया। वहीं, डिप्टी सीएम शिंदे ने लंदन में वैश्विक मराठी केंद्र बनाने का ऐलान किया।

रूपम सिंह

Devendra Fadnavis Marathi Knowledge Language: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मराठी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की संस्कृति और इतिहास की साक्षी है। सरकार का लक्ष्य मराठी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग और

बायोटेक्नोलॉजी जैसे आधुनिक क्षेत्रों में सक्षम ज्ञानभाषा के रूप में विकसित करना है। उन्होंने यह बात चर्चगेट स्थित पाटकर सभागार में ‘अभिजात मराठी भाषा सप्ताह’ के उद्घाटन समारोह में कही।

लंदन में बनेगा वैश्विक मराठी केंद्र

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि लंदन में ‘छत्रपति शिवाजी महाराज वैश्विक मराठी केंद्र’ स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगला विश्व मराठी साहित्य सम्मेलन भी लंदन में आयोजित किया जाएगा। शिंदे ने लोगों से जन्मदिन और अन्य विशेष अवसरों पर पुष्पगुच्छ की जगह मराठी पुस्तकें भेंट करने की अपील की।

मराठी के लिए कई नए उपक्रम

मंत्री उदय सामंत ने बताया कि डेक्कन यूनिवर्सिटी में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जा रहा है। इसके अलावा मराठी की विभिन्न बोलियों के 100 कोश और नौ मराठी कौशल विकास केंद्र बनाए जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मराठी मंचों की संख्या 52 हो चुकी है, जिसे बढ़ाकर 75 करने का लक्ष्य रखा गया है। साहित्य संग्रहालय और मराठी भाषा भवन का काम भी जारी है।

इसी महीने डिजिटल होगा विश्वकोश

कार्यक्रम में सचिव किरण कुलकर्णी ने बताया कि मराठी विश्वकोश इसी महीने डिजिटल रूप में पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा। समारोह में ‘मराठीचे कौतुक भाग-2’ का विमोचन भी किया गया। डिजिटल माध्यम के जरिए मराठी साहित्य और ज्ञान सामग्री को देश-दुनिया के लोगों तक पहुंचाने की तैयारी है।

13 लाख शब्दों तक बढ़ेगी शब्द-संपदा

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि मराठी दुनिया की 13वीं सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। उनके अनुसार मराठी ज्ञानकोश और शब्दरत्नाकर में करीब 11 से 13 लाख शब्द हैं, जबकि राज्य के शब्दकोश में लगभग 3 लाख शब्द हैं। उन्होंने मराठी की शब्द-संपदा को 13 लाख शब्दों तक बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बोलियों और रंगमंच के संरक्षण पर जोर

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मराठी की विभिन्न बोलियों और रंगमंच की समृद्ध परंपरा को संरक्षित करने की जरूरत भी बताई। सरकार का जोर भाषा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के साथ उसकी साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने पर है।

पूर्व CBI निदेशक नागेश्वर राव की राजनीति में धमाकेदार एंट्री: सर्वजन सनातन पार्टी बनाकर मोदी को देंगे टक्कर!

SIR मामले में BJP नेता रवि पाटिल को कोर्ट से राहत, 198 वोटर्स के नाम हटाने की कोशिश का आरोप

IT मंत्रालय के आदेश के बाद Apple का बड़ा एक्शन: भारत में ऐप स्टोर से हटाया गया Bitchat ऐप, जानें क्या है वजह

2029 से पहले कैसे PM बनेंगे राहुल गांधी? जेल भेजने की धमकी पर भड़के CM सरमा, बोले- कैदी नहीं, जनता देती है वोट

Weather Today: यूपी-बिहार-झारखंड समेत 14 राज्यों में झमाझम बरसेंगे बादल, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं