बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी मीटिंग (pic credit; social media) 
मुंबई

मराठा आरक्षण आंदोलन: BMC आयुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल, सुविधाओं और संवाद पर हुई चर्चा

Mumbai News: मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच प्रतिनिधिमंडल ने बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी से मुलाकात की। सुविधाओं और समन्वय पर चर्चा हुई। अफवाह न फैले और संवाद बना रहे इस पर सहमति बनी।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मुंबई के आजाद मैदान में पिछले चार दिनों से मनोज जरांगे पाटिल आमरण अनशन पर बैठे हैं। आंदोलन में लगातार भीड़ बढ़ रही है और बड़ी संख्या में मराठा समुदाय के लोग पहुंच रहे हैं। इस बीच नागरिक सुविधाओं को लेकर कुछ मतभेद सामने आए, जिन पर चर्चा करने के लिए सोमवार को आंदोलनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी से मुलाकात की।

बीएमसी मुख्यालय में हुई इस बैठक में आंदोलनकारियों ने पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई जैसी बुनियादी जरूरतों को लेकर अपनी बातें सामने रखीं। भारी भीड़ की मौजूदगी से दक्षिण मुंबई की नागरिक सेवाओं, यातायात, स्वास्थ्य सुविधाओं, जीवन आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, माल ढुलाई और विद्यार्थियों तथा कामकाजी लोगों के आवागमन पर असर पड़ रहा है। ऐसे में आंदोलन और व्यवस्था दोनों को सुचारू बनाए रखने की दिशा में चर्चा जरूरी मानी गई।

आयुक्त ने दिया आश्वासन

आयुक्त भूषण गगरानी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके सुझावों और मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में मनपा के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इसे भी पढ़ें- मराठा आरक्षण आंदोलन ने हिलाई हुकूमत! प्रदेश भर से मुंबई पहुंच रहीं गाड़ियां, सियासी हलचल तेज

प्रस्तुतीकरण और समन्वय

बैठक के दौरान मनपा उपायुक्त (जोन 1) चंदा जाधव ने एक प्रस्तुतीकरण दिया, जिसमें आंदोलनकारियों के लिए बीएमसी द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई। प्रतिनिधिमंडल और बीएमसी अधिकारियों के बीच यह सहमति बनी कि उचित समन्वय और संवाद जारी रहना चाहिए।

अफवाहों पर लगाम

सभी पक्षों ने इस बात पर जोर दिया कि आंदोलन के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह न फैले। इसके लिए आंदोलनकारियों और बीएमसी अधिकारियों के बीच नाम और संपर्क नंबरों का आदान-प्रदान किया गया, ताकि किसी भी समस्या का तुरंत समाधान निकाला जा सके।

आजाद मैदान में 29 अगस्त से चल रहे इस आंदोलन पर पूरे शहर की नजर है। प्रशासन का प्रयास है कि आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहे और आम नागरिकों को कम से कम असुविधा हो।

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन

जंतर-मंतर जाने वाले सभी रास्ते सील, पुलिस ने नहीं दी अनुमति; AISA-SFI और AAP का आज दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन

Weather Update: कहीं 40 डिग्री गर्मी, कहीं -4°C ठंड तो कहीं बाढ़, 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट

12 साल में कितना बदला भारत, स्वच्छ भारत मिशन ने बदली गांव-शहरों की तस्वीर, आंकड़ों में समझें असर