संजय निरुपम (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

'कांग्रेस में अब टैलेंट की कद्र नहीं', मणिशंकर अय्यर के 'बगावती' सुर पर संजय निरुपम का तीखा हमला

Sanjay Nirupam On Congress: मणिशंकर अय्यर के 'राहुलवादी नहीं हूं' वाले बयान पर संजय निरुपम ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने पार्टी के मौजूदा ढांचे को दोषपूर्ण बताते हुए आत्ममंथन की सलाह दी है।

आकाश मसने

Sanjay Nirupam On Mani Shankar Aiyar statement: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के हालिया बयान ने देश की सियासत में भूचाल ला दिया है। अय्यर ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह 'नेहरूवादी और राजीववादी' तो हैं, लेकिन 'राहुलवादी' नहीं। इस बयान के बाद शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कांग्रेस की वर्तमान स्थिति और राहुल गांधी की कार्यशैली पर कड़ा प्रहार किया है।

वरिष्ठों की उपेक्षा और 'जूनियर' राज का आरोप

संजय निरुपम ने कहा कि मणिशंकर अय्यर जैसे अनुभवी नेता को पिछले कुछ वर्षों में पार्टी के भीतर भारी उपेक्षा और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी है। निरुपम ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के इशारे पर उनके जूनियर नेता ऊंचे पदों पर बैठकर वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अय्यर की नाराजगी का मुख्य कारण यही है कि संगठन में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

केसी वेणुगोपाल पर साधा निशाना

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की कार्यक्षमता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि वेणुगोपाल कांग्रेस को मजबूत कर रहे हैं या अनजाने में विपक्षी दलों की मदद कर रहे हैं? निरुपम के अनुसार, केरल जैसे राज्यों में अय्यर के कार्यक्रमों का विरोध करना यह दर्शाता है कि पार्टी के भीतर लोकतंत्र खत्म हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अय्यर एक भारतीय नागरिक हैं और उन्हें देश के किसी भी हिस्से में जाने से कोई राजनीतिक दल नहीं रोक सकता।

जमीन से जुड़े नेताओं को सम्मान नहीं मिल रहा

संजय निरुपम ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि दिल्ली में कांग्रेस का वर्तमान ढांचा पूरी तरह दोषपूर्ण है। यहां टैलेंट और जमीन से जुड़े नेताओं को सम्मान नहीं मिल रहा, यही वजह है कि कभी गांधी परिवार के कट्टर समर्थक रहे नेता भी आज पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ने जल्द ही आत्ममंथन नहीं किया, तो यह उसके लिए आत्मघाती कदम साबित होगा।

पीएम मोदी-मैक्रों की मुलाकात पर गौरव क्या बोले निरुपम

राजनीतिक हमले के बीच संजय निरुपम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुंबई में हुई मुलाकात पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि मुंबई का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केंद्र बनना गौरव की बात है। एक वैश्विक महाशक्ति के प्रमुख के साथ संवाद के लिए मुंबई को चुनना शहर की बढ़ती अहमियत को दर्शाता है।

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ