बीजेपी विधायक मंदा म्हात्रे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

BJP विधायक मंदा म्हात्रे को पड़ा दिल का दौरा, नवी मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें अब कैसी है हालत

Manda Mhatre Heart Attack News: नवी मुंबई के बेलापुर से BJP विधायक मंदा म्हात्रे को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एकनाथ शिंदे ने वीडियो कॉल कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

आकाश मसने

Belapur BJP MLA Manda Mhatre Health Update: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नवी मुंबई के बेलापुर निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की विधायक मंदा म्हात्रे को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।

एकनाथ शिंदे ने की वीडियो कॉल पर चर्चा

विधायक मंदा म्हात्रे के स्वास्थ्य की जानकारी मिलते ही राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सक्रियता दिखाई। उन्होंने अस्पताल में म्हात्रे से वीडियो कॉल के जरिए संपर्क साधा और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। उपमुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से भी बात की और उन्हें बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कैसी है मंदा म्हात्रे की तबीयत?

वर्तमान में मंदा म्हात्रे की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। बता दें कि अभी महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। कार्यवाही में व्यस्त रहते हुए MLA मंडा म्हात्रे को अचानक अस्वस्थ महसूस होने लगा। सीने में दर्द और बेचैनी महसूस होने पर वह बिना किसी देरी के सीधे नवी मुंबई के बेलापुर स्थित अपोलो अस्पताल गईं। अस्पताल में भर्ती होने के बाद, डॉक्टरों ने उनकी प्रारंभिक जांच की और उन्हें दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, डॉक्टरों की एक टीम ने आधी रात को ही उनकी सर्जरी की।

नवी मुंबई की कद्दावर नेता हैं मंदा म्हात्रे

मंदा म्हात्रे नवी मुंबई की राजनीति का एक बड़ा चेहरा मानी जाती हैं। उन्होंने 2024 के विधानसभा चुनावों में अपनी ताकत का लोहा मनवाया था। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के ही दिग्गज नेता गणेश नाईक के बेटे संदीप नाईक को करारी शिकस्त दी थी। बता दें कि संदीप नाईक ने चुनाव से ऐन पहले पाला बदलकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस जीत ने मंदा म्हात्रे का कद पार्टी और क्षेत्र दोनों में काफी बढ़ा दिया था।

राजनीतिक समीकरण और प्रतिद्वंद्विता

मंदा म्हात्रे की इस बीमारी की खबर के बीच नवी मुंबई की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता भी एक बार फिर चर्चा में है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और भाजपा नेता गणेश नाईक के बीच राजनीतिक रिश्ते जगजाहिर हैं। ऐसे में शिंदे का मंदा म्हात्रे को सीधे कॉल करना और उनकी कुशलक्षेम पूछना, राजनीतिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को पुलिस ने छोड़ा, बोले ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल