बेस्ट बस (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

मालाड की BEST बस 359 में कॉलेज छात्र का मोबाइल चोरी, पुलिस ने दर्ज की ‘मिसिंग’ शिकायत

मालाड की BEST बस क्रमांक 359 में सफर कर रहे एक कॉलेज छात्र का मोबाइल भीड़ के दौरान चोरी हो गया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय ‘मिसिंग’ शिकायत दर्ज की।

अपूर्वा नायक

Malad BEST Bus: मालाड बेस्ट की बस क्रमांक-359 में सफर कर रहे एक कॉलेज छात्र का मोबाइल अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र नील पटेल के अनुसार वह डालमिया कॉलेज के छात्र हैं।

कॉलेज समाप्त होने के बाद वह बांगुर लिंक रोड स्थित 359 बस स्टॉप से मालवणी स्थित अपने घर जाने के लिए बस में सवार हुए थे। छात्र का आरोप है कि बस में चढ़ने के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही बस को मालवणी पुलिस स्टेशन के बाहर रोका गया और यात्रियों की तलाशी भी ली गई, लेकिन मोबाइल बरामद नहीं हो सका।

BEST बस 359 में छात्र का मोबाइल चोरी

पीड़ित छात्र ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन न तो मालवणी और न ही बांगुर नगर में चोरी की एफआईआर दर्ज की गई। बांगुर नगर पुलिस द्वारा चोरी का मामला दर्ज करने के बजाय 'मिसिंग' शिकायत दर्ज की गई स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले रूटों पर मोबाइल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है।

इसके बावजूद चोरी के मामलों को 'मिसिंग' बताकर दर्ज किए जाने से पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि अपराध के आंकड़ों को कम दिखाने ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज करने से परहेज किया जाता है। इस घटना ने सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्नचिहन खड़ा कर दिया है। नागरिकों ने मांग की है कि बस स्टॉप और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए तथा सीसीटीवी निगरानी को सख्त किया जाए।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही