मुंबई मेट्रो ट्रेन हादसा (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai Metro Accident: सुपरवाइजर की मौत, सुरक्षा लापरवाही पर कॉन्ट्रैक्टर पर 50 लाख जुर्माना

मीरा-भाईंदर मेट्रो-9 निर्माण स्थल पर सुरक्षा लापरवाही के चलते सुपरवाइजर की 70 फीट से गिरकर मौत। एमएमआरडीए ने कॉन्ट्रैक्टर पर 50 लाख और कंसल्टेंट पर 5 लाख का जुर्माना लगाया।

अपूर्वा नायक

Mira Bhayandar Metro Accident: मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की मेट्रो परियोजनाओं में लगातार हो रहे हादसों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही है।

ताजा मामला शनिवार का है, जब दहिसर-मीरा-भाईंदर मेट्रो लाइन (मेट्रो-9) के निर्माण स्थल पर 42 वर्षीय सुपरवाइजर की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई।

हादसे के लिए जिम्मेदार मानते हुए एमएमआरडीए ने कॉन्ट्रैक्टर पर 50 लाख रुपये और कंसल्टेंट पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। शनिवार सुबह सुपरवाइजर फरहान तहजीब अहमद साई बाबा नगर मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे थे।

वे प्लेटफ़ॉर्म के किनारे के पास काम देख रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से वे करीब 70 फीट की ऊंचाई से नीचे सड़क पर गिर पड़े। चीख-पुकार के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत भागते हुए पहुंचे और उन्हें नजदीक स्थित सनराइज अस्पताल ले जाया गया, वहां से उन्हें पंडित भीमसेन जोशी सरकारी अस्पताल, भाईंदर भेजा गय, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें :-

जांच में सुरक्षा प्रोटोकाल में मिली गंभीर लापरवाही

  • जांच हादसे के बाद मीरा रोड पुलिस ने प्रारंभिक में साइट पर मौजूद सुरक्षा उपायों की पड़ताल की और एडीआर (एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज की। इसी बीच एमएमआरडीए ने भी समानांतर जांच बैठाई, जांय में पाया गया कि कॉन्ट्रैक्टर की ओर से सुरक्षा प्रोटोकॉल में गंभीर लापरवाही बरती गई थी।
  • इस साइट पर गजानन कंस्ट्रक्शन और एन ए कंस्ट्रक्शन की संयुक्त साझेदारी काम कर रही है। जबकि सिस्ट्रा इंडिया जनरल कंसल्टेंट है। साइट से जुड़े एक व्यक्ति ने नवभारत को बताया फरहान गजानन कंस्ट्रक्शन के कर्मचारी थे।
  • कंसल्टेंट की जिम्मेदारी होती है कि साइट पर हर सुरक्षा गाइडलाइन का सख्ती से पालन हो। लेकिन यह हादसा स्पष्ट रूप से निगरानी की कमी को दर्शाता है।

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा