हसन मुश्रिफ और संजय शिरसाट (सौ. डिजाइन फोटो ) 
मुंबई

Mahayuti Alliance Dispute: महायुति में बढ़ी अंदरूनी तकरार, हसन मुश्रिफ ने संजय शिरसाट पर जताई नाराजगी

Mahayuti Alliance: महायुति सरकार में शामिल नेताओं के बीच टकराव खुलकर सामने आने लगा है। हसन मुश्रिफ ने नाराजगी जताते हुए उनकी शिकायत सीधे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से करने की चेतावनी दी है।

अपूर्वा नायक

Mahayuti Alliance Dispute News: महायुति में शामिल एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार गुट के मंत्रियों के बीच टकराव बढ़ गया है। शुक्रवार को कोल्हापुर में मेडिकल एजुकेशन मिनिस्टर हसन मुश्रिफ ने बताया कि वह सोशल जस्टिस मिनिस्टर संजय शिरसाट की शिकायत सीधे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से करेंगे।

दरअसल शिरसाट ने दावा किया है कि सुनेत्रा गुट के कुछ विधायक व नेता हमारे संपर्क में हैं। उनके इस बयान पर सुनेत्रा पवार गुट के मंत्री मुश्रिफ ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि शिरसाट को इस तरह का दावा करते समय गठबंधन धर्म का ख्याल रखना चाहिए।

शिरसाट के बारे में जतायी थी नाराजगी

पिछले मंगलवार को मैंने शिवसेना कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य उदय सामंत और दादा भुसे से शिरसाट के बारे में साफ-साफ अपनी नाराजगी जाहिर की थी। हमारी पार्टी में कुछ होता है, तो शिरसाट कैसे बोल सकते हैं।

मुश्रिफ ने चेतावनी दी कि हम आने वाली कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में शिरसाट की शिकायत सीधे एकनाथ शिंदे से करेंगे। उन्होंने दावा किया कि सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में राकां के सभी 42 विधायक और पूरे राज्य के नेता और कार्यकर्ता उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।

शिंदे ने लगाई फटकार

सूत्रों के मुताबिक इस तरह का बयान देने के लिए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने शिरसाट को फटकार लगाई है। उन्होंने साफ तौर से कहा है कि सभी नेताओं को महायुति में गठबंधन धर्म का पालन करना चाहिए। हमें एक-दूसरे के नेताओं को तोड़ने का काम नहीं करना है, हालांकि हाल ही में सुनेत्रा पवार गुट के नेता आनंद परांजपे पार्टी छोड़ कर शिंदे गुट में शामिल हुए है।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल