महावितरण निदेशक राजेंद्र पवार समीक्षा बैठक (फोटो सोर्स- नवभारत)
मुंबई

महावितरण निदेशक पवार के निर्देश: ग्राहकों को दें निर्बाध बिजली और सुरक्षा को रखें सर्वोच्च प्राथमिकता

Mahavitaran Director Review Meeting: महावितरण के निदेशक राजेंद्र पवार समीक्षा बैठक में ग्राहकों को निर्बाध बिजली आपूर्ति और कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

सूर्यप्रकाश मिश्र, वेदांत जोशी

Mumbai MSEDCL Employee Safety Rules High Voltage Line Work: मुंबई, महावितरण के निदेशक (मानव संसाधन) राजेंद्र पवार ने कहा कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण, निर्बाध बिजली सेवा उपलब्ध कराने वितरण व्यवस्था के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ ही ग्राहकों की समस्याओं और शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए। वे पेण मंडल की समीक्षा बैठक में अभियंताओं, अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद कर मंडल के कामकाज की समीक्षा कर रहे थे।

आवश्यक उपायों पर चर्चा

बैठक में बिलिंग से संबंधित विभिन्न मुद्दों, ग्राहकों की शिकायतों, बिजली वितरण व्यवस्था की मौजूदा स्थिति और ग्राहकों को अधिक प्रभावी एवं त्वरित सेवा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा की गई।

पवार ने अधिकारियों को बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, बिलिंग से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और ग्राहकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पेण मंडल में प्रस्तावित नए बिजली उपकेंद्रों और वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रस्तावित विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की भी जानकारी ली।

बढ़ती बिजली मांग और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इन परियोजनाओं को योजनाबद्ध तरीके से निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए।

कर्मचारियों की सुरक्षा पर विशेष जोर

समीक्षा बैठक के दौरान राजेंद्र पवार ने बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि फील्ड में काम करते समय किसी भी परिस्थिति में सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। बिजली क्षेत्र का प्रत्येक कार्य जोखिमपूर्ण और जिम्मेदारी वाला है, इसलिए काम में जल्दबाजी से बचते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय करने जरूरी हैं।

बिजली लाइनों, ट्रांसफॉर्मर, बिजली उपकेंद्रों या अन्य विद्युत उपकरणों पर काम करते समय आवश्यक अनुमति, सुरक्षा नियमों और निर्धारित कार्यप्रणाली का कड़ाई से पालन करने को कहा गया।

अधिकारियों की उपस्थिति

बैठक में पेण मंडल के अधीक्षक अभियंता धनराज बिक्कड, कार्यकारी अभियंता (गोरेगाव) आर. जे. पाटील, कार्यकारी अभियंता (अलीबाग) दशरथ भगत सहित वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

IIT में क्यों टूट रही छात्रों की सांसें? 20 साल में 171 मौतें, क्या डिप्रेशन और तनाव से जूझ रहे हैं IITian

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा

Asian Games में इतिहास रचने वाली सुचिका को राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी बधाई, जज्बे को किया सलाम