ईवीएम 
मुंबई

7,438 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद, अजित पवार हादसे के कारण टला था मतदान

Maharashtra ZP Elections: महाराष्ट्र की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। 7,438 उम्मीदवारों की किस्मत अब मतगणना पर टिकी है।

अपूर्वा नायक

Maharashtra ZP PS Election Voting: महाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए शनिवार को मतदान सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया।

राज्य के विभिन्न जिलों में मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव में कुल 7,438 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनकी राजनीतिक किस्मत अब मतगणना पर निर्भर है।

मतगणना के बाद आएंगे नतीजे

चुनाव आयोग के अनुसार सोमवार को मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही लागू आदर्श आचार संहिता भी समाप्त कर दी जाएगी। राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की नजरें अब मतगणना केंद्रों पर टिक गई हैं, जहां जीत-हार का फैसला होगा।

अजित पवार हादसे के कारण टला था मतदान

यह मतदान पहले 5 फरवरी को होना तय था, लेकिन 28 जनवरी को पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में आकस्मिक मौत और उसके बाद घोषित तीन दिन के राजकीय शोक के कारण चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया गया। बाद में नई तारीख तय कर मतदान सम्पन्न कराया गया।

इन जिलों में हुआ मतदान

चुनाव रायगड, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर की जिला परिषदों तथा संबंधित पंचायत समितियों के लिए आयोजित किए गए। ग्रामीण विकास और स्थानीय प्रशासन के लिहाज से इन चुनावों को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें सोमवार को आने वाले परिणामों पर टिकी हैं।

CWC Meeting: नीतीश कुमार गद्दार हैं...! बैठक में भड़कीं सोनिया गांधी, खरगे ने भी खोला JDU का राज

ज्ञानेश कुमार को हटाने की रणनीति तैयार! CWC की बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक की मीटिंग; अखिलेश नहीं होंगे शामिल

Jammu-Kashmir Encounter: यूसमर्ग में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर कमांडर मूसा ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल