महाराष्ट्र मौसम बारिश अलर्ट आईएमडी (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Maharashtra Weather Update: नागपुर समेत विदर्भ में बदलेगा मौसम, IMD ने तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी दी

Maharashtra Weather Update For May: भीषण गर्मी से जूझ रहे महाराष्ट्र में अब राहत मिलने वाली है। IMD ने 7 मई तक राज्य के कई हिस्सों में प्री-मानसून बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Weather Update Rain Alert: पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र भीषण गर्मी की चपेट में था। राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था और सुबह 10 बजे के बाद ही तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल हो रहा था।

इसी बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। आईएमडी के अनुसार, राज्य में प्री-मानसून बारिश की शुरुआत होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 7 मई तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

7 मई तक विदर्भ क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश

आईएमडी ने 7 मई तक मध्य भारत और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। विदर्भ क्षेत्र में 7 मई तक तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। खासकर नागपुर और पूरे विदर्भमें अगले 2 से 3 दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि 'वेस्टर्न डिस्टर्बेस' के प्रभाव से मध्य भारत के मौसम में यह बदलाव आएगा। इसके चलते कई जगह हल्की से मध्यम बारिश, तो कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना है

‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ का असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बदलाव की मुख्य वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है। इसके प्रभाव से मध्य भारत और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

लोगों को मिलेगी राहत

मौसम में इस बदलाव से गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। तापमान में गिरावट के साथ वातावरण में ठंडक महसूस होगी, जिससे दैनिक जीवन कुछ हद तक सामान्य हो सकेगा।

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें। तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले स्थानों से दूर रहने और सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील की गई है।

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक