महाराष्ट्र मौसम अपडेट फोटो सोर्स- AI
मुंबई

Weather Today: महाराष्ट्र में बदला मौसम, कई शहरों में बढ़ेगी गर्मी; मुंबई-पुणे समेत जानें अपने शहर का हाल

Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मॉनसून की विदाई के बाद मौसम गर्म और शुष्क होने लगा है। मुंबई-पुणे में तापमान बढ़ने के आसार हैं, जबकि 4 अक्टूबर को कोंकण-मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश हो सकती है।

रूपम सिंह

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में मॉनसून की विदाई के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य के कई हिस्सों में अब बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ रही हैं और दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि, 4 अक्टूबर को कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

मुंबई में गर्मी और उमस बढ़ने के आसार

मुंबई में मॉनसून की विदाई के साथ तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। IMD के अनुसार, आने वाले दिनों में शहर में गर्म और उमस भरा मौसम महसूस हो सकता है। हाल में सांताक्रूज में अधिकतम तापमान 34°C और कोलाबा में 33°C दर्ज किया गया था।

मुंबई में 4 अक्टूबर को तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। नमी 66 प्रतिशत और वायुदाब 1012 रहा। शहर का AQI 118 यानी खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

नागपुर समेत विदर्भ में बारिश का अलर्ट नहीं

4 अक्टूबर को नागपुर का तापमान करीब 25 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह 5:48 बजे सूर्योदय और शाम 5:40 बजे सूर्यास्त होगा। हवा में नमी 89 प्रतिशत और वायुदाब 1010 रहा। शहर का AQI 91 यानी मॉडरेट श्रेणी में है।

विदर्भ में फिलहाल बारिश को लेकर राहत है। IMD ने 4 से 10 अक्टूबर तक विदर्भ के लिए किसी भी दिन कोई चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि, 3 अक्टूबर को विदर्भ के कई शहरों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। नागपुर शहर में अधिकतम तापमान 35.2°C, जबकि अमरावती में 38°C दर्ज किया गया।

महाराष्ट्र में अब कैसा रहेगा मौसम?

मॉनसून की वापसी के बाद महाराष्ट्र में मौसम मुख्यतः गर्म और शुष्क रहने की संभावना है। मुंबई-पुणे जैसे शहरों में दिन के समय गर्मी बढ़ सकती है, जबकि विदर्भ में भी तापमान सामान्य से ऊपर रहने के आसार हैं। वहीं, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में स्थानीय स्तर पर बारिश हो सकती है।

SIR मामले में BJP नेता रवि पाटिल को कोर्ट से राहत, 198 वोटर्स के नाम हटाने की कोशिश का आरोप

IT मंत्रालय के आदेश के बाद Apple का बड़ा एक्शन: भारत में ऐप स्टोर से हटाया गया Bitchat ऐप, जानें क्या है वजह

2029 से पहले कैसे PM बनेंगे राहुल गांधी? जेल भेजने की धमकी पर भड़के CM सरमा, बोले- कैदी नहीं, जनता देती है वोट

Weather Today: यूपी-बिहार-झारखंड समेत 14 राज्यों में झमाझम बरसेंगे बादल, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पूरा इजरायल आपको गले लगाएगा...PM नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार को भेजा ऐतिहासिक निमंत्रण