महाराष्ट्र में 30 मार्च से 4 अप्रैल के बीच आंधी-तूफान और बारिश की संभावना (सोर्स: AI) 
मुंबई

Maharashtra Weather: ओलावृष्टि और तेज हवाओं से किसानों की बढ़ी मुश्किलें, मौसम विभाग की चेतावनी

Yellow Alert In Maharashtra: महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Unseasonal Rain Yellow Alert: महाराष्ट्र में गर्मी के मौसम के बीच हो रही बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई इलाकों में कटाई के लिए तैयार फसलें और फल बागान इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में आकर बर्बाद हो गए हैं।

किसानों को इस समय दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक ओर अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण महंगाई बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार ने उनकी आय पर गंभीर असर डाला है। अचानक हुए इस बदलाव से खेती पर निर्भर लोगों की आर्थिक स्थिति पर दबाव बढ़ गया है।

16 जिलों में येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 48 घंटों के लिए राज्य के 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के कई जिले शामिल हैं, जहां तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है।

North Maharashtra में ज्यादा असर

उत्तर महाराष्ट्र के नाशिक, जलगांव, नंदुरबार, धुले और अहिल्यानगर में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में मौसम का असर अधिक गंभीर हो सकता है।

तेज हवाओं की चेतावनी

मराठवाड़ा के सभी जिलों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मौसम में किसानों को सतर्क रहने और फसलों को सुरक्षित रखने के उपाय करने की जरूरत है। इस बेमौसम बारिश से फसलों के बर्बाद होने का भी खतरा बढ़ गया है।

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

India Bloc March Live: चुनाव आयोग के खिलाफ मैदान में विपक्ष, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अडिग

महायुति में तनातनी के बीच पीएम मोदी और अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे, दिल्ली में 1 घंटे तक क्या हुई बात?

INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की हो रही मांग

बीजेपी के निशाने पर इंडिया ब्लॉक का मार्च, संबित पात्रा ने कहा- अराजकता फैला रही है कांग्रेस