Top Performing Gram Panchayats Of India: कुपोषण मुक्त और सक्षम गांवों के निर्माण के लिए चलाए जा रहे 'सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान' में महाराष्ट्र ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिती तटकरे ने घोषणा करते हुए इस बड़ी सफलता का श्रेय आंगनवाड़ी सेविकाओं को दिया। बेहतरीन प्रदर्शन से खुश हुई सरकार अब आंगनवाड़ी सेविकाओं की लंबित मांगों पर भी मेहरबान नजर आ रही है।
मंत्री तटकरे के अनुसार, देश की 1000 सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायतों में से महाराष्ट्र की 192 ग्राम पंचायतों ने अव्वल स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि राज्य सरकार के प्रभावी नियोजन और जमीनी स्तर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के बेहतर समन्वय का परिणाम है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों, किशोरियों और गर्भवती महिलाओं में कुपोषण की जड़ से खत्म करना और स्वच्छता व टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
मंत्री तटकरे ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र ने यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों और विशेष रूप से आंगनवाड़ी सेविकाओं व मददनीसों को इस सफलता के लिए बधाई दी। मंत्रालय में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में मंत्री तटकरे ने स्पष्ट किया कि सरकार आंगनवाड़ी सेविकाओं के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। इसलिए सरकार ने निम्न प्रमुख निर्णय लिए हैं।