प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में महाराष्ट्र अव्वल, हजारों घरों को मिला सोलर बिजली का लाभ

PM Surya Ghar Free Electricity Scheme  के तहत महाराष्ट्र ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। 1 अक्टूबर 2025 से 27 फरवरी 2026 के बीच राज्य में 1.08 लाख घरों में सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित की गईं।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Rooftop Solar Installation Record: प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत महाराष्ट्र ने देश में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

महावितरण के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक लोकेश चंद्र के अनुसार राज्य ने 1 अक्टूबर 2025 से 27 फरवरी 2026 के बीच प्राप्त आवेदनों के आधार पर 1 लाख 8 हजार घरों में सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित कर देश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देना और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत प्रति माह 300 यूनिट तक बिजली की खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य हो सकता है। इसके अलावा यदि उपभोक्ता अतिरिक्त बिजली का उत्पादन करते हैं तो वे उसे बेचकर अतिरिक्त आय भी अर्जित कर सकते हैं।

आम उपभोक्ताओं तक योजना पहुंचाने पर जोर

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस योजना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया है। उन्होंने सुझाव दिया है कि योजना की जानकारी सीधे आम बिजली उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जाए ताकि अधिक से अधिक परिवार इसका लाभ उठा सकें।

सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा

ऊर्जा क्षेत्र के विशेषज्ञों का मानना है कि इस योजना से राज्य में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा और पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम होगी। साथ ही यह पहल पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के लक्ष्य को हासिल करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अवसर

महावितरण के अधिकारियों के अनुसार इस योजना के जरिए न केवल बिजली उपभोक्ताओं का आर्थिक बोझ कम होगा बल्कि उन्हें ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिलेगा। आने वाले समय में राज्य में और अधिक घरों में सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित किए जाने की योजना है।

भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह