महाराष्ट्र सोयाबीन उत्पादन (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

महाराष्ट्र में सोयाबीन उत्पादन 56% घटने का अनुमान ! बाजार में तेजी के आसार

Soybean Price Forecast: महाराष्ट्र सरकार के खरीफ 2026-27 के पहले अग्रिम अनुमान के अनुसार राज्य में सोयाबीन उत्पादन 56.23 प्रतिशत घटकर 21.20 लाख टन रहने की संभावना है।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आंचल लोखंडे

Highlights:

  • महाराष्ट्र में 2026-27 के दौरान सोयाबीन उत्पादन 21.20 लाख टन रहने का अनुमान।

  • पिछले सीजन के 48.44 लाख टन उत्पादन के मुकाबले 27.24 लाख टन की कमी की संभावना।

  • राज्य में सोयाबीन उत्पादन 56.23 प्रतिशत घटने का अनुमान।

  • सीमित मंडी आवक, किसानों की कमजोर बिकवाली और प्लांटों की खरीदारी से बाजार को मिल रहा समर्थन।

Maharashtra Soybean Production: सोयाबीन बाजार में तेजी की संभावनाओं के बीच महाराष्ट्र से आई उत्पादन को लेकर बड़ी खबर ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा 23 नवंबर 2026 को जारी खरीफ 2026-27 के पहले अग्रिम अनुमान के अनुसार, राज्य में सोयाबीन उत्पादन में करीब 56.23 प्रतिशत की भारी गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

उत्पादन केवल 21.20 लाख टन

इस अनुमान के मुताबिक, महाराष्ट्र में इस सीजन सोयाबीन का उत्पादन केवल 21.20 लाख टन रह सकता है, जबकि वर्ष 2025-26 में राज्य का अंतिम उत्पादन अनुमान 48.44 लाख टन था। इस तरह पिछले सीजन के मुकाबले उत्पादन में 27.24 लाख टन की कमी का अनुमान है। महाराष्ट्र सोयाबीन उत्पादन में देश के प्रमुख राज्यों में है,परंतु गंभीर सूखे के चलते यह स्थिति पैदा होने वाली है।

₹10,000 प्रति क्विंटल तक पहुंच सकते हैं भाव!

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के उपाध्यक्ष एवं ठाणे जिला होलसेल व्यापारी वेलफेयर महासंघ के अध्यक्ष सुरेश भाई ठक्कर के अनुसार, सोयाबीन उत्पादन में इतनी बड़ी संभावित गिरावट बाजार के लिए महत्वपूर्ण संकेत है। पहले से ही महाराष्ट्र की प्रमुख मंडियों में सीमित आवक और किसानों की कमजोर बिकवाली के बीच प्लांटों की खरीदारी बनी हुई है। ऐसे में उत्पादन का यह अनुमान बाजार में तेजी की संभावनाओं को और मजबूत कर सकता है।

महाराष्ट्र में सोयाबीन उत्पादन का तुलनात्मक आंकड़ा

  • 2025-26 का अंतिम उत्पादन अनुमान: 48.44 लाख टन

  • 2026-27 का पहला अग्रिम अनुमान: 21.20 लाख टन

  • अनुमानित उत्पादन कमी: 27.24 लाख टन इस तरह 56.23 प्रतिशत तक गिरावट की संभावना है।

सोयाबीन बाजार में क्यों बढ़ सकती है तेजी?

महाराष्ट्र देश के प्रमुख सोयाबीन उत्पादक राज्यों में शामिल है। यहां उत्पादन में संभावित गिरावट से नई फसल की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है। दूसरी ओर, सोयामील की कीमतों में सुधार, प्लांटों की लगातार खरीदारी और किसानों की ऊंचे भाव की उम्मीद में सीमित बिकवाली बाजार को समर्थन दे रही है। यदि आने वाले दिनों में आवक कमजोर रहती है, तो सोयाबीन के भाव में और मजबूती देखने को मिल सकती है।

9 से ₹10,000 तक पहुंच सकते हैं, भाव

बाजार में सोयाबीन के भाव ₹9,000 से ₹10,000 प्रति क्विंटल तक पहुंचने की चर्चाएं तेज हैं। महाराष्ट्र में उत्पादन घटने का अनुमान इन संभावनाओं को बल दे सकता है। हालांकि, ₹10,000 का स्तर हासिल होना निश्चित नहीं है। इसके लिए मध्य प्रदेश सहित अन्य उत्पादक राज्यों में वास्तविक उत्पादन, देशभर की आवक, सोयामील की मांग और प्लांटों की खरीदारी महत्वपूर्ण रहेगी। जानकारों के अनुसार किसानों और व्यापारियों को आगामी सरकारी उत्पादन अनुमानों, मंडियों की आवक और प्लांटों के खरीद भाव पर नजर रखनी होगी।

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन