मंत्री चंद्रकांत पाटिल (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

महाराष्ट्र में प्रोफेसरों की मेगा भर्ती, 5506 पदों पर जून से पहले नियुक्तियां, मंत्री चंद्रकांत पाटिल का ऐलान

Maharashtra Teacher Bharti 2026: महाराष्ट्र सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में 5 हजार से ज्यादा प्राध्यापकों की भर्ती को मंजूरी दे दी है। ये घोषणा उच्च शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने विधान परिषद में की।

आकाश मसने

Government Jobs In Maharashtra Education: महाराष्ट्र के सरकारी और अनुदानित कॉलेजों में प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने विधान परिषद में घोषणा की है कि महाराष्ट्र में जल्द ही 5 हजार से ज्यादा प्राध्यापकों (Professors) की मेगा भर्ती की जाएगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह पूरी भर्ती प्रक्रिया जून 2026 से पहले पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कांग्रेस अभिजीत वंजारी द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए बताया कि महाराष्ट्र में 31,185 प्राध्यापकों के स्वीकृत पद है। इसमें से 19,267 पद भरे गए हैं। 11,918 रिक्त प्राध्यापकों के पदों में से 5012 पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी मिली है। साथ ही 494 पहले से बैलेंस है। ऐसे में साढ़े पांच हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की मंजूरी मिली है।

मुख्यमंत्री ने दी हरी झंडी

सदन में जानकारी देते हुए चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस भर्ती प्रक्रिया को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी है। राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों में रिक्त पड़े पदों के कारण शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहा था, जिसे देखते हुए सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है। पाटिल ने आश्वासन दिया कि भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी और पात्र उम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर मौका मिलेगा।

रिटायरमेंट की उम्र बढ़ेगी

मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि कॉलेज प्रोफेसरों के लिए अभी रिटायरमेंट की उम्र 60 साल है, और इसे बढ़ाकर 62 साल करने का प्रस्ताव फाइनेंस डिपार्टमेंट को भेजा गया है। यहां भी आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स कॉलेजों की तरह सैलरी और ग्रांट के नियम लागू होंगे। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट नंबर के आधार पर एक नया फ्रेमवर्क तैयार किया जा रहा है।

यूनिवर्सिटी से स्टूडेंट नंबर सर्टिफाई होने के बाद पोस्ट फिर से बांटी जाएंगी। कॉलेजों के रोस्टर पूरा करने और NOC मिलने के बाद रिक्रूटमेंट प्रोसेस शुरू होगा। मंत्री पाटिल ने कहा कि सरकार जून तक प्रोफेसर रिक्रूटमेंट पूरा करने की कोशिश कर रही है। मंत्री ने कहा कि राज्य भर के कॉलेजों में लंबित भर्ती प्रक्रिया के साथ शिक्षकों और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों का जल्द समाधान होगा।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान