शिवसेना नेता शाइना एनसी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

नरहरी झिरवल के खिलाफ शिंदे गुट भी आक्रामक! शाइना एनसी ने साधा निशाना, मंत्री पद से मांगा इस्तीफा

Shaina NC Statement: महाराष्ट्र की राजनीति में मंत्री नरहरी झिरवल के आपत्तिजनक वीडियो ने तूफान ला दिया है। शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने उनके इस्तीफे और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आकाश मसने

Shaina NC On Narhari Zirwal Controversy: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया है। इस बार विवादों के केंद्र में हैं मंत्री नरहरि जिरवाल। एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विपक्षी दलों के साथ-साथ अब सत्ता पक्ष की सहयोगी पार्टी शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जब तक इस मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती, जिरवाल को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

शाइना एनसी बोलीं- नरहरी झिरवल को इस्तीफा चाहिए

शाइना एनसी ने नरहरी झिरवल के पिछले रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है जब वह विवादों में घिरे हैं। इससे पहले उनके कार्यालय से भ्रष्टाचार के गंभीर मामले सामने आए थे। शाइना ने जोर देकर कहा, "राजनीति में शुचिता और नैतिकता सर्वोपरि है। एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति का नाम ऐसे वीडियो में आना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें तुरंत पद छोड़ना चाहिए।"

महंगाई और सब्सिडी पर सरकार का रुख

विवादों के बीच शाइना एनसी ने देश की आर्थिक स्थिति और ईंधन की कीमतों पर भी बात की। उन्होंने वैश्विक परिस्थितियों को महंगाई का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में जारी युद्धों का सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। वर्तमान में पेट्रोल करीब ₹94 प्रति लीटर और एलपीजी सिलेंडर ₹913 में मिल रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत लाभार्थियों को ₹300 की सीधी सब्सिडी दी जा रही है। ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम को कड़ाई से लागू किया है।

अशाेक खरात मामले पर क्या बोलीं शाइना एनसी?

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर शाइना एनसी काफी आक्रामक नजर आईं। उन्होंने अशोक खारत केस का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे अपराधियों के लिए समाज में कोई जगह नहीं है। सरकार ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT का गठन किया है। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि किसी के पास शोषण से संबंधित कोई साक्ष्य या वीडियो हो, तो वे बिना डरे सामने आएं।

अंत में, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सराहना करते हुए कहा कि 'नारी शक्ति' अब केवल एक नारा नहीं बल्कि हकीकत है। महिला आरक्षण बिल और 'लाडकी बहिन' जैसी योजनाओं ने महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में मुख्यधारा से जोड़ा है।

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 2012 में बादल सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री

प्रियंका गांधी के नाम पर बड़ा स्कैम, AI वीडियो में निवेश का लालच, ऑफिस ने किया अलर्ट

मुंबई धमाका मामले में शामिल अबू सलेम जेल से नहीं आएगा बाहर; सुप्रीम कोर्ट ने क्यों खारिज की रिहाई की याचिका?

उत्तराखंड चुनाव पर BJP का बड़ा मंथन, नितिन नबीन ने संभाली चुनावी कमान, 24 सीटों की समीक्षा पर दिया खास जोर

देर आए दुरुस्त आए, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोली मायावती, आकाश आनंद को पार्टी से किया आजाद, बताई वजह