महाराष्ट्र पुलिस ( pic credit; social media) 
मुंबई

महाराष्ट्र पुलिस में बड़ा बदलाव, 364 API बने पुलिस निरीक्षक, महिला अधिकारियों की भी बड़ी संख्या

Mumbai News: महाराष्ट्र में 364 एपीआई को पीआई पद पर पदोन्नत किया गया। गृह विभाग ने आदेश जारी किया। सूची में बड़ी संख्या में महिला अधिकारी भी शामिल, जो पुलिस बल में लैंगिक समानता का प्रतीक हैं।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: महाराष्ट्र पुलिस बल में एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने 364 सहायक पुलिस निरीक्षकों (एपीआई) को पुलिस निरीक्षक (पीआई) पद पर पदोन्नत कर दिया है। इस संबंध में राज्य के गृह विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी किया है।

इन पदोन्नत अधिकारियों का तबादला राज्यभर के विभिन्न जिलों और शहरों के पुलिस स्टेशनों व विभागों में किया गया है। पुलिस विभाग का कहना है कि इस प्रक्रिया से न केवल प्रशासनिक मजबूती बढ़ेगी, बल्क स्तर पर कामकाज की गति भी तेज होगी।

महिला अधिकारियों की भागीदारी बड़ी

इस पदोन्नति सूची में बड़ी संख्या में महिला पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है। महिला अधिकारियों की यह बढ़ती भागीदारी पुलिस बल में लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतीक मानी जा रही है। इससे पुलिस व्यवस्था में महिला अधिकारियों की निर्णायक भूमिका और भी सशक्त होगी।

सूत्रों के अनुसार, सूची में कई ऐसे नाम भी शामिल हैं जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से न केवल मनोबल बढ़ेगा, बल्कि पुलिस बल की दक्षता और जनता के साथ भरोसा भी और मजबूत होगा।

गृह विभाग का कहना है कि आने वाले समय में और भी योग्य अधिकारियों को उनकी वरिष्ठता और प्रदर्शन के आधार पर प्रमोशन दिया जाएगा, ताकि पुलिस संगठन में पारदर्शिता और न्याय की भावना बनी रहे।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान