पेपर लीक घोटाला, रोहित पवार  सोर्स: नवभारत डिज़ाइन फोटो
मुंबई

40 लाख में बिका पेपर! MPSC औषधि निरीक्षक परीक्षा रद्द, रोहित पवार का बड़ा आरोप

MPSC Drug Inspector Paper Leak Scandal: MPSC ने औषधि निरीक्षक परीक्षा रद्द कर दी है। NCP विधायक रोहित पवार ने आरोप लगाया है कि प्रश्नपत्र 40-40 लाख रुपये में अभ्यर्थियों को बेचा गया था।

रूपम सिंह

Rohit Pawar MPSC Exam Cancellation Demand: महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (एमपीएससी) की ओर से मार्च में आयोजित औषधि निरीक्षक ग्रुप-बी भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र को कथित तौर पर 40-40 लाख रुपए में बेचे जाने का आरोप राकांपा (शरद गुट) के विधायक रोहित पवार ने लगाया है। उन्होंने पूरे मामले की गहन जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रोहित ने बुधवार को दावा किया कि उन्हें मिली जानकारी के अनुसार राज्यभर में सक्रिय एजेंटों के एक नेटवर्क के जरिए प्रश्नपत्र अभ्यर्थियों को 40-40 लाख रुपए में बेचा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसकी जानकारी आयोग को भी थी।

सिर्फ एक अभ्यर्थी तक पहुंचने का दावा संदिग्ध'

रोहित ने कहा कि जांच में अब प्रश्नपत्र लीक होने की बात सामने आ चुकी है। ऐसे में आयोग का यह कहना कि प्रश्नपत्र केवल एक अभ्यर्थी तक पहुंचा था, सवाल खड़े करता है। उन्होंने इसे एमपीएससी की विश्वसनीयता से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए आयोग के अध्यक्ष से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने सरकार से आयोग के अध्यक्ष पद पर साफ छवि वाले व्यक्ति की नियुक्ति करने का भी आग्रह किया।

कितने अभ्यर्थियों तक पहुंचा पर्चा ?

भाजपा विधायक ने यह भी जांच करने की मांग की कि प्रश्नपत्र संबंधित अभ्यर्थी तक किस तरह पहुंचा और उसके अलावा कितने अन्य अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र मिला। उन्होंने कहा कि जांच में यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि प्रश्नपत्र तैयार करने, छापने, सुरक्षित रखने और परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के दौरान कहीं लापरवाही या अनियमितता हुई थी या नहीं।

उन्होंने कहा कि जांच के निष्कर्ष अभ्यर्थियों के सामने सार्वजनिक किए जाने चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

भर्ती प्रक्रिया रद्द

एमपीएससी ने कथित अनियमितताओं की प्रारंभिक जांच के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में औषधि निरीक्षक ग्रुप-बी पदों की भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी है। अब इस पद के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। रोहित पवार ने भर्ती प्रक्रिया रद्द किए जाने के फैसले का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रश्नपत्र लीक का मुद्दा पहले ही सबूतों के साथ उठाया था और मामले को जांच एजेंसियों के समक्ष भी रखा था। उन्होंने आयोग से मामले को दबाने के बजाय जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की, ताकि अभ्यर्थियों के बीच परीक्षा की पारदर्शिता और आयोग की विश्वसनीयता को लेकर उठे सवालों का जवाब मिल सके।

मुख्यमंत्री ने गहन जांच का दिया भरोसा

भाजपा विधायक अभिमन्यु पवार ने बताया कि उन्होंने एमपीएससी की औषधि निरीक्षक 2025 परीक्षा के कथित प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लिया है और गहन जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ जल्द कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

अभिमन्यु ने कहा कि एमपीएससी जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्थान की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने प्रश्नपत्र लीक होने के स्रोत से लेकर उसकी छपाई, परिवहन और परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया की जांच की मांग की।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां