महाराष्ट्र में IMD का अलर्ट (Image- Social Media) 
मुंबई

महाराष्ट्र में लौटता मानसून लाएगा भारी बारिश, IMD ने तेज हवाओं के साथ जारी किया अलर्ट

Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के चलते 26-28 सितंबर को महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना है। किसानों में चिंता, मानसून की विदाई फिलहाल नहीं।

अर्पित शुक्ला

Nashik News: बंगाल की खाड़ी में आज से एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसके 28 सितंबर तक महाराष्ट्र पहुंचने का अनुमान है। इस वजह से, 26 से 28 सितंबर के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और मूसलाधार बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर महाराष्ट्र में नाशिक, संभाजीनगर, अहमदनगर और विदर्भ में इस बारिश का असर देखने को मिलेगा। इस अनुकूल मौसम के कारण, इस सप्ताह की शुरुआत से ही पूरे राज्य में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है, जिससे 30 सितंबर तक मानसून की विदाई की संभावना कम है।

23 से 25 सितंबर के बीच गरज के साथ बारिश का अनुमान

वर्तमान मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 23 से 25 सितंबर के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है, जो मुख्य रूप से दोपहर के बाद होगी।

कम दबाव के क्षेत्र का असर 26 सितंबर से धीरे-धीरे महसूस होगा और इसके बाद भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता