एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार (सौ. डिजाइन फोटो ) 
मुंबई

Maharashtra MLC Election से पहले महायुति में सीटों पर घमासान, शिंदे गुट ने बढ़ाई मांग

Maharashtra MLC Election की 17 सीटों के चुनाव से पहले महायुति गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर तनाव बढ़ गया है। बीजेपी और शिंदे शिवसेना के बीच सीटों की संख्या को लेकर खींचतान तेज हो गई है।

अपूर्वा नायक

Maharashtra MLC Election Seat Sharing Dispute: महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए महायुति गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर घमासान मचा है।

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी 12 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए अड़ी है। जबकि शिंदे शिवसेना को 4 और राकां सुनेत्रा पवार गुट को 1 सीट पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया गया है।

लेकिन डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने उखड़ते हुए बीजेपी के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। उन्होंने कम से कम 6 से 7 सीटों की डिमांड की है। सीटों के इस पेंच को सुलझाने के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की है।

सरनाईक ने कही 7 सीटों की डिमांड की बात

शिवसेना नेता प्रताप सरनाईक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट किया है कि पहले संबंधित क्षेत्रों में उनके पांच विधायक थे और अब पार्टी की ताकत बढ़ने के कारण हम लोगों ने 7 सीटों की मांग रखी है। उम्मीदवारों के चयन पर अंतिम निर्णय हमारे मुख्य नेता एकनाथ शिंदे लेंगे। ऐसी रिपोर्ट है कि पिछले चुनावों में कम सीटों पर समझौता करने वाली शिवसेना इस बार किसी भी कीमत पर पीछे हटने के मूड में नहीं है।

हालांकि पार्टी के कुछ कार्यकर्ता अकेले चुनाव लड़ने की वकालत कर रहे हैं, लेकिन वरिष्ठ नेता अभी भी गठबंधन के पक्ष में हैं। बीजेपी और शिंदे सेना के बीच सीटों को लेकर चल रहे संघर्ष के बीच राकां अध्यक्ष सुनेत्रा ने मौन साध रखा है।

3-3 सीटों की संभावना

पार्टी का मानना है कि उनकी ताकत को देखते हुए कम से कम 2 सीटों पर उन्हें उम्मीदवारी मिलनी चाहिए। महायुति फार्मूले के अनुसार, भाजपा को 17 में से सबसे अधिक 11 सीटें मिलेंगी, जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना और राकां सुनेत्रा पवार गुट को तीन-तीन सीटें मिल सकती है।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय