एकनाथ शिंदे, CM देवेंद्र फडणवीस, सुमित्रा पवार सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

महाराष्ट्र BJP बोली- शिंदे की शिवसेना गद्दार, नागपुर-पुणे में हार से महायुति में रार

Maharashtra MLC Election: महाराष्ट्र विधान परिषद की 5 सीटों पर महायुति को मिली सिर्फ 2 सीटें। बीजेपी ने पुणे और नागपुर स्नातक सीटों पर मिली करारी हार के लिए शिंदे सेना पर भीतरघात का आरोप लगाया।

रूपम सिंह

Highlights

  • विधान परिषद की 5 सीटों में महायुति को सिर्फ 2 सीटें मिलीं।

  • बीजेपी नेताओं ने हार के लिए शिंदे गुट पर सहयोग न करने का आरोप लगाया।

  • शिंदे ने आरोप खारिज कर गठबंधन धर्म निभाने की बात कही।

Maharashtra BJP Shinde Sena Conflict: महाराष्ट्र विधान परिषद की 5 सीटों पर हुए चुनाव में सत्ताधारी महायुति सिर्फ 2 सीट जीतने में कामयाब रही। खास तौर से बीजेपी को 2 सीटों पर करारी हार का सामना करना पड़ा। इस वजह से महायुति में रार शुरू हो गई है।

बीजेपी नेताओं का कहना है कि डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना की गद्दारी की वजह से हमें हार मिली। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनावों में महायुति का हिस्सा रही शिवसेना ने पुणे और नागपुर में अपेक्षित सहयोग नहीं दिया।

पुणे में अंतिम समय पर सचिन सानप को समर्थन देकर शिवसेना ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया। इससे महायुति कमजोर हुई। जो वोट विपक्ष को मिले, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा को मिल सकते थे।

बन ने आगे कहा कि छत्रपति संभाजीनगर में शिंदे सेना के कद्दावर नेता अब्दुल सत्तार ने महायुति में सहयोगी राकां सुनेत्रा पवार गुट के खिलाफ खुलकर प्रचार किया। गठबंधन के ही सहयोगी दल के खिलाफ इस तरह का प्रचार महायुति के लिए आत्मघाती साबित हुआ।

चुनाव में शिंदे सेना ने किया खेला

बीजेपी विधायक प्रवीण दरेकर ने पुणे स्नातक सीट पर मिली हार का ठीकरा शिंदे सेना पर फोड़ते हुए कहा कि बिना ऊपर से मिले आदेश के ऐसा भीतरघात नहीं हो सकता है। दरेकर ने कहा कि पुणे में शिंदे सेना के नेता रवीन्द्र धंगेकर ने अंदर से खेला किया।

शिंदे के साथ गठबंधन रहेगा या नहीं - सत्तार

शिवसेना विधायक अब्दुल सत्तार ने कहा कि भाजपा को अब यह तय करना चाहिए कि वह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ अपना गठबंधन जारी रखना चाहती है या नहीं।

RSS और CM के गढ़ में हारी बीजेपी

नागपुर स्नातक सीट पर हार से बीजेपी बौखलाई हुई है। बीजेपी को आरएसएस और सीएम देवेंद्र फडणवीस के गढ़ में हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के अभिजीत वंजारी ने बीजेपी उम्मीदवार सुधाकर कोहले को काफी उलटफेर के बाद पराजित कर दिया।

गठबंधन सिद्धांत का पालन किया : शिंदे

डीसीएम शिंदे ने बीजेपी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि शिवसेना ने हमेशा गठबंधन के सिद्धांत का पालन किया है और आगे भी करती रहेगी। शिवसेना-बीजेपी का गठबंधन चार जगहों पर था। पुणे शिक्षक सीट पर हमने निर्दलीय का समर्थन किया था और यहां बीजेपी से दोस्ताना मुकाबला था।

शिंदे बनें CM : धंगेकर

शिंदे गुट के विधायक रवीन्द्र धंगेकर ने शिंदे को फिर से सीएम बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि टीचर्स और ग्रेजुएट ने सरकार के खिलाफ वोट किया और उसके काम पर नाराजगी जताई। इस बात पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है कि शिक्षकों और सरकार के बीच करीबी रिश्ते होने के बावजूद सरकार के खिलाफ वोट क्यों किया।

हैदराबाद भारत में कैसे शामिल हुआ? जानिए सरदार पटेल, निजाम और ऑपरेशन पोलो की पूरी कहानी

जापानी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा महाराष्ट्र, मुंबई में JCCI प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल

जामिया में छात्रों की बड़ी जीत, यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल

प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को कितना होता है नुकसान ? कारोबार,रोजगार और जनता की जेब पर पड़ने वाले प्रभाव को समझे