Weather Update: महाराष्ट्र के 7 जिलों में येलो अलर्ट, मुंबई-पुणे में कैसा रहेगा मौसम? जानें IMD का अपडेट

Maharashtra Weather Today: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला। IMD ने नासिक व विदर्भ के 7 जिलों में बिजली गिरने और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मुंबई में उमस और गर्मी से परेशानी बढ़ेगी।
Mumbai will experience heat and humidity, while rain is expected in Pune and Vidarbha
महाराष्ट्र मौसम अपडेट फोटो सोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • IMD ने 7 जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया।

  • मुंबई में गर्मी-उमस, जबकि पुणे और विदर्भ में बारिश के आसार हैं।

  • किसानों को कटी फसल सुरक्षित रखने और नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई।

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार, 30 अक्टूबर को राज्य के सात जिलों में बिजली गिरने और गरज-चमक को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में नासिक, अहिल्यानगर, नागपुर, अमरावती, भंडारा, गोंदिया और गढ़चिरौली शामिल हैं। वहीं, मुंबई में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है।

मुंबई में गर्मी और उमस से बढ़ेगी परेशानी

मुंबई, ठाणे और पालघर में शुक्रवार को बारिश की संभावना कम है। आसमान साफ रहने के साथ दिन में तेज धूप निकल सकती है। मुंबई में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अब शहर में गर्मी और उमस का असर बढ़ सकता है। हालांकि, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

पुणे में दोपहर बाद बदल सकता है मौसम

पुणे शहर में सुबह के समय मौसम साफ रह सकता है, लेकिन दोपहर और शाम तक बादल छाने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। शहर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पुणे के घाट क्षेत्रों के अलावा सातारा, कोल्हापुर, सांगली और सोलापुर में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

Mumbai will experience heat and humidity, while rain is expected in Pune and Vidarbha
MPSC परीक्षा धांधली मामले में बड़ी कार्रवाई, तुकाराम मुंढे ने की अपील, 16 नवंबर तक मांगे हलफनामे और दस्तावेज

नागपुर समेत विदर्भ में बिजली गिरने की आशंका

विदर्भ के नागपुर, अमरावती, भंडारा, गोंदिया और गढ़चिरौली में मौसम विभाग ने गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। नागपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

Mumbai will experience heat and humidity, while rain is expected in Pune and Vidarbha
जापानी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा महाराष्ट्र, मुंबई में JCCI प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

उत्तर महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी बारिश के आसार

नासिक शहर और अहिल्यानगर में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। मराठवाड़ा के छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी, बीड, हिंगोली, नांदेड़, लातूर और धाराशिव में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

किसानों और नागरिकों के लिए जरूरी सलाह

बेमौसम बारिश की आशंका को देखते हुए किसानों को कटी हुई फसल और अनाज सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है। गरज-चमक के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहें।