Mira-Bhayander Mayor: भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

मीरा-भायंदर में उत्तर भारतीय और हिंदी भाषी महापौर बनाने का प्रयास करेंगे: कृपाशंकर सिंह

Mira-Bhayander Mayor: भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह ने मीरा-भायंदर नगर निकाय में उत्तर भारतीय और हिंदी भाषी महापौर बनाने के प्रयासों की घोषणा की।

आंचल लोखंडे

Maharashtra Municipal Elections 2026: भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह ने बुधवार को कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र की मीरा-भायंदर नगर निकाय में उत्तर भारतीय और हिंदी भाषी महापौर का निर्वाचन सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएंगे। सिंह की यह टिप्पणी मुंबई और राज्य की 28 अन्य नगर निकायों के आगामी चुनावों से पहले मराठी अस्मिता की राजनीति करने वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा दे सकती है।

सिंह ने दावा किया कि आगामी नगर निकाय चुनावों में हिंदी भाषी समुदाय से पर्याप्त पार्षद चुने जाएंगे ताकि महापौर का शीर्ष पद सुरक्षित किया जा सके। ठाणे जिले के मीरा-भायंदर क्षेत्र में इसी साल एक हिंदी भाषी दुकानदार के साथ कथित मारपीट के विरोध में क्षेत्र विरोध प्रदर्शनों का केंद्र बना था।

मराठी 'अस्मिता' की रक्षा

मराठी 'अस्मिता' की रक्षा के लिए मनसे और अन्य समूहों द्वारा निकाले गए विशाल मार्च ने राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच पुनर्मिलन (गठबंधन) का मार्ग प्रशस्त किया।सिंह ने पत्रकारों से कहा, "हम पर्याप्त संख्या में पार्षद चुनकर लाएंगे कि मीरा-भायंदर में महापौर की कुर्सी पर इसी समुदाय का कोई व्यक्ति काबिज हो सके।" उन्होंने दावा किया कि 15 जनवरी 2026 को होने वाले चुनावों के बाद, महाराष्ट्र के सभी 29 निकायों में सत्ताधारी महायुति गठबंधन सत्ता में आएगा।

ये भी पढ़े:

मतदाताओं को एकजुट करने का संकेत

महायुति गठबंधन में भाजपा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा शामिल हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि सिंह का बयान उत्तर भारतीय मतदाताओं को एकजुट करने का संकेत देता है और गठबंधन द्वारा निकाय चुनावों से पहले जमीनी स्तर पर अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के प्रयास को रेखांकित करता है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच