उद्धव ठाकरे और नरेंद्र मोदी (सौजन्य-एएनआई) 
मुंबई

Maharashtra Politics: हिंदुओं के मंगलसूत्र की रक्षा कौन करेगा! सत्ता जिहाद पर भड़के उद्धव ठाकरे, बोले- बीजेपी का डबल स्टैंडर्ड

Maharashtra Politics: देश में भारतीय जनता पार्टी के डबल स्टैंडर्ड अब शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे से देखे नहीं जा रहे है। आखिरकार उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी और सौगात-ए-मोदी की पोल खोल कर रख दी।

प्रिया जैस

मुंबई: राज्य के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने ईद के मौके पर बीजेपी की तरफ से दिए जाने वाली 'सौगात ए मोदी' गिफ्ट पर जमकर भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान बंटेंगे तो कटेंगे का नारा दिया था लेकिन अब बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुसलमानों को ईद के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से गिफ्ट बांटा जाएगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि अब बीजेपी ने हिंदुत्व का त्याग कर 'सत्ता जिहाद' का सहारा लिया है। उन्होंने यह बात गुरुवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। उन्होंने बीजेपी से पूछा कि यह गिफ्ट सिर्फ बिहार चुनाव तक लागू रहेगा या फिर आगे भी जारी रहेगा। ठाकरे ने आरोप लगाया कि बीजेपी बिहार में गिफ्ट किट बांट कर चुनावी लाभ के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।

हिंदुओं के मंगलसूत्र की रक्षा कौन करेगा!

उद्धव ने पीएम मोदी का नाम न लेते हुए जोरदार तंज कसा। उन्होंने पूछा कि अब देश में हिंदुओं के मंगलसूत्र की रक्षा कौन करेगा। मोदी ने 2024 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान आरोप लगाया था कि अगर विपक्षी दलों के 'इंडिया' गठबंधन की सरकार आई तो मंगलसूत्र की भी जांच की जाएगी।

पहले घर तोड़ा अब गिफ्ट बांटेंगे

उद्धव ने कहा कि मोदी सरकार उन लोगों को गिफ्ट बांटने की बात कह रही है जिनके घर पहले बुलडोजर से ध्वस्त कर दिए गए, वहीं कई लोगों ने सांप्रदायिक दंगों में अपनी जान गंवाई, अब इन पीड़ित परिवारों को गिफ्ट देकर चुनाव जीतने की रणनीति बनाई जा रही है।

बीजेपी का डबल स्टैंडर्ड

उद्धव ने कहा कि जब लोकसभा व विधानसभा चुनाव में हमारी शिवसेना को मुस्लिम मतदाताओं का भारी समर्थन मिला तो बीजेपी ने हल्ला मचाते हुए कहा कि मैंने हिंदुत्व छोड़ दिया है। हमारी पार्टी को मुस्लिमों से मिल रहे समर्थन को 'सत्ता जिहाद' बोला गया लेकिन अब ऐसा कहने वाले लोग खुद अपना चेहरा बदल रहे हैं। महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

भाजपा मुस्लिम विरोधी नहीं, बावनकुले ने दिया जवाब

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि हमारी पार्टी मुस्लिम विरोधी नहीं है। हम लोग ऐसे लोगों के खिलाफ हैं जो हमारे देश के रहने वाले हैं और पाकिस्तानी झंडा लेकर चलते हैं। बावनकुले ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे की नाशिक और परभणी की रैलियों में पाकिस्तान के झंडे लहराए गए। हम इसके खिलाफ हैं। हम उन लोगों के खिलाफ हैं जो पाकिस्तान के क्रिकेट मैच जीतने के बाद भारत में पटाखे फोड़ते हैं। बावनकुले ने कहा कि देश के सभी मुसलमान देश विरोधी नहीं हैं। राज्य में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच एकता का रिश्ता है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस