महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन करते विपक्ष के नेता (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

LPG सिलेंडर कमी को लेकर कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर किया प्रोटेस्ट, मोदी सरकार पर बोला हमला

Maharashtra Congress Protest: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से भारत में LPG किल्लत। महाराष्ट्र में होटल बंद होने की कगार पर, विजय वडेट्टीवार ने मोदी सरकार की फॉरेन पॉलिसी को बताया 'फेल'।

आकाश मसने

Congress On Gas Shortage: मिडिल ईस्ट) में ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते युद्ध के बाद अब इसके वैश्विक दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं। दुनिया भर में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की सप्लाई चेन बाधित होने का सीधा असर भारत की रसोई और व्यापार पर पड़ा है। महाराष्ट्र में एलपीजी (LPG) की भारी किल्लत को लेकर अब सियासत गर्मा गई है।

विधान भवन पर कांग्रेस का कड़ा प्रहार

आज महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर विपक्षी गठबंधन 'महाविकास अघाड़ी' के नेताओं ने गैस संकट और बढ़ती कीमतों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा कि अगर ऐसी सरकार दोबारा आई तो देश खत्म हो जाएगा। जब राहुल गांधी सच बोलते हैं तो उन्हें दिक्कत होती है, क्योंकि वे उसका सामना नहीं कर सकते। सरकार की फॉरेन पॉलिसी को कहीं भी सफलता कैसे मिली है? यह साफ है कि प्रोपेगैंडा पर कौन काम कर रहा है।

मोदी सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल

कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार की फॉरेन पॉलिसी फेल हो गई है और इसका असर अब घर पर भी दिख रहा है। एक तरफ घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। अब बुकिंग में भी लोगों को दिक्कत हो रही है। पहले हर 15 दिन में बुकिंग हो पाती थी, अब हर 25 दिन में गैस बुकिंग हो सकेगी।

कमर्शियल गैस सप्लाई न होने की वजह से राज्य के 30 परसेंट होटल बंद हो गए हैं। इसका असर कई छोटे बिजनेस और कार मालिकों पर पड़ रहा है। अगर गैस सप्लाई ठीक नहीं हुई तो लगता है कि अगले कुछ दिनों में होटल और रेस्टोरेंट पूरी तरह बंद हो जाएंगे।

आज महाविकास अघाड़ी ने इस गंभीर हालात पर विधान भवन की सीढ़ियों पर प्रोटेस्ट किया। मांग की गई कि राज्य सरकार लोगों को गुमराह करना बंद करे और सच राज्य की जनता के सामने रखे।

क्या है सरकार की तैयारी?

इधर सरकार ने देश में घरेलू LPG प्रोडक्शन बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार का प्लान B भी लागू कर दिया गया है। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, अल्जीरिया, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और दूसरे देशों से LNG/LPG के और शिपमेंट भारत आने लगे हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन