फर्जी वोटिंग, मारामारी व हिंसा (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
मुंबई

फर्जी वोटिंग, मारामारी व हिंसा, नपा-पंचायत चुनाव में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, 'इतने' प्रतिशत हुआ मतदान

Maharashtra Local Body Elections: महाराष्ट्र नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में फर्जी वोटिंग, मारपीट और हिंसा के गंभीर आरोप लगे। कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे है। अब 21 दिसंबर को मतगणना है।

आंचल लोखंडे

Fake Voting Allegations: महाराष्ट्र की 264 नगर परिषद व नगर पंचायतों में मंगलवार को मतदान के दौरान धांधली, हिंसा और अव्यवस्था हावी रही। इससे राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारी और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं की दबंगई, विपक्षी दलों के बीच झड़पें, फर्जी वोटिंग और मतदाताओं को डराने-धमकाने की घटनाओं ने चुनाव की पारदर्शिता पर सीधा प्रहार किया है। (मूलतः 288 निकायों में चुनाव निर्धारित थे, लेकिन 24 में स्थगन के चलते 264 में मतदान हुआ)

मुक्ताईनगर (जलगांव)-केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे द्वारा पुलिस अधिकारियों से अभद्र व्यवहार पर बवाल हुआ।हिंगोली-शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संतोष बांगर पर मतदान की गोपनीयता भंग करने का आरोप, FIR दर्ज की गई।मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी उनके इस कृत्य की आलोचना की।

“कमल का बटन दबाओ”-कर्मचारी पर आरोप

वरनगांव (जलगांव) में एक कर्मचारी पर मतदाताओं को भाजपा के चुनाव चिन्ह का बटन दबाने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगा। विपक्ष ने तत्काल सस्पेंशन व पुनर्मतदान की मांग की।

बड़े पैमाने पर फर्जी वोटिंग-रसायन और नकली कार्ड मिले

  • कामठी (नागपुर)
  • भाजपा प्रत्याशी अजय अग्रवाल पर गंभीर आरोप
  • फार्महाउस से मिले:
  • नकली वोटर आईडी
  • मतदान की स्याही हटाने वाला रसायन
  • 12 युवकों को पकड़ा गया।
  • उन्होंने बताया कि ₹200 प्रति वोट लेकर मतदान करते थे।
  • कई जिलों में हिंसा
  • महाड-शिवसेना बनाम राष्ट्रवादी समर्थकों के बीच मारपीट, गाड़ियां तोड़ी गईं, रिवॉल्वर दिखाने की शिकायत
  • मनमाड-BJP और शिवसेना (शिंदे गुट) आमने-सामने
  • येवला-राष्ट्रवादी (अजीत पवार) व शिवसेना (शिंदे) में हाथापाई
  • सटाणा/त्र्यंबकेश्व-पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा

पुलिस कार्रवाई

  • अब तक लगभग 15 अपराध दर्ज
  • मारपीट
  • धमकी
  • आचार संहिता उल्लंघन
  • शांति भंग

मतदान प्रतिशत

  • औसत मतदान: लगभग 65% क्षेत्र मतदान प्रतिशत
  • गुहागर (रत्नागिरी) 69.12%
  • मेढा (सातारा) 73.72%
  • शिराला (सांगली) 66.73%
  • रत्नागिरी नगर परिषद 44.82%
  • पाचगणी (सातारा) 42.93%
  • गंगापूर (संभाजीनगर) 44.25%

सत्ता पक्ष का दबदबा और विवाद

निर्वाचन आयोग ने सभी गंभीर आरोपों की जांच का आश्वासन दिया है। अब सवाल यह है कि अराजकता के बीच हुए इन चुनावों कितने पारदर्शी माने जाएंगे? सबकी निगाहें 21 दिसंबर की मतगणना पर टिकी हैं।

सुनील तटकरे ने क्या कहा

सुनील तटकरे सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष, राकां (अजीत पवार) ने कहा कि महाड नगरपरिषद चुनाव के दौरान हुई घटना अत्यंत निंदनीय है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संबंध में मुझ पर लगाए गए आरोपों से मेरा दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है। लेकिन जो लोग जिंदगीभर गलत कृत्य करते रहे हैं और दूसरों पर गंदे आरोप लगाने का काम करते आए हैं, वे आज भी वही कर रहे हैं। जो हिस्ट्रीशीटर हैं, उनकी पूरी हिस्ट्री को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक को इस मामले की गहन जांच करनी चाहिए।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज