सुप्रीम कोर्ट (सोर्स - सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई में स्थानीय निकाय चुनावों पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, चुनावी प्रक्रिया को मिल सकती है रफ्तार

Maharashtra Local Body Election News: लंबे समय से अटके जिला परिषद और स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है। चुनाव प्रक्रिया पर बड़ा फैसला आने की उम्मीद है।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Local Body Election Supreme Court Hearing: महाराष्ट्र के बहुप्रतीक्षित जिला परिषद और स्थानीय निकाय चुनावों की पृष्ठभूमि में सोमवार का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार (11 मई) को, राज्य की स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनावों को लेकर एक बड़ी सुनवाई होने वाली है।

यह सुनवाई 'राहुल रमेश, वाघ बनाम महाराष्ट्र राज्य' मामले पर कोर्ट नंबर 1 में की जाएगी। इस केस को सुप्रीम कोर्ट की कॉज लिस्ट में 44वें नंबर पर सूचीबद्ध किया गया है, जिससे यह उम्मीद जगी है कि चुनाव प्रक्रिया में आ रही कानूनी बाधाएं अब दूर हो सकती हैं।

जिप के चुनाव पर स्थिति स्पष्ट

हाल ही में राज्य चुनाव आयोग ने केवल 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनावों की घोषणा की थी, जिससे यह सवाल उठे थे कि बाकी जिलों का क्या होगा? इस संबंध में राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने स्पष्ट किया है कि शेष जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव पूरी तरह से सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर निर्भर हैं।

उन्होंने कहा कि जैसे ही अदालत से स्पष्ट निर्देश प्राप्त होंगे, आयोग तुरंत शेष चुनाव आयोजित करने की प्रक्रिया शुरू कर देगा। फिलहाल, पूरे महाराष्ट्र की नजरें अदालती कार्रवाई पर टिकी है।

इन कारणों के चलते नहीं हो पा रहे है चुनाव

  • राज्य में वार्ड संरचना, आरक्षण और चुनाव प्रक्रिया को लेकर जारी कानूनी विवादों के कारण निकाय चुनाव लंबे समय से लंबित हैं।
  • प्रभाग रचना के मुद्दे पर पेच फंसा हुआ है, जिसकी वजह से ग्रामीण में राजनीतिक गतिविधियां एक तरह से ठप पड़ी है।
  • कोर्ट सरकार और आयोग को दिशा-निर्देश दे सकता है।

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती