(सोर्सः सोशल मीडिया) महाराष्ट्र विधानपरिषद चुनाव 2026
मुंबई

महाराष्ट्र विधानपरिषद की 5 सीटों पर चुनाव का ऐलान, इन सीटों पर होगा मतदान

Maharashtra MLC Election Schedule: चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानपरिषद की 5 स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आंचल लोखंडे

Maharashtra Legislative Council Election 2026: चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानपरिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की 5 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह चुनाव औरंगाबाद विभाग , पुणे विभाग व नागपुर विभाग की स्नातक सीटों के साथ अमरावती विभाग और पुणे विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए होंगे।

आदर्श आचार संहिता लागू

इन सीटों पर वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

इनकी सीट हो रही खाली

इन पांच सीटों पर वर्तमान में सतीश चव्हाण (औरंगाबाद विभाग स्नातक), अरुण लाड (पुणे विभाग स्नातक), अभिजित वंजारी (नागपुर विभाग स्नातक), किरण सरनाईक (अमरावती विभाग शिक्षक) और जयंत आसगावकर (पुणे विभाग शिक्षक) सदस्य हैं।

29 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया

निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर 2026 को जारी होगी। उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी, जबकि उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर निर्धारित की गई है। 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 से पहले पूरी की जाएगी।

पांच निर्वाचन क्षेत्रों पर नजर

इन चुनावों में तीन स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में औरंगाबाद, पुणे और नागपुर संभाग की सीटें हैं, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में अमरावती और पुणे संभाग शामिल हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों में पंजीकृत पात्र मतदाता अपने-अपने क्षेत्र के लिए मतदान करेंगे। राज्य में महायुती में शामिल दल बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी और महाविकास आघाड़ी में शामिल कांग्रेस, यूबीटी और एनसीपी शरद पवार के समर्थित उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा।

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट

TRAI का बड़ा फैसला! अब सिर्फ कॉल और SMS वाले सस्ते पैक भी होंगे उपलब्ध; ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा विकल्प