प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री की सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो)
मुंबई

महाराष्ट्र में जमीन की रजिस्ट्री पर आयकर विभाग की नजर, 2 लाख या अधिक का कैश ट्रांजैक्शन छिपाना होगा मुश्किल

Maharashtra Land Registration: महाराष्ट्र में जमीन और प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के दौरान 2 लाख रुपये या अधिक के नकद भुगतान की जानकारी आयकर विभाग को भेजी जाएगी। i-Sarita सिस्टम में बदलाव की तैयारी।

गोरक्ष पोफली

Highlights

  • महाराष्ट्र में 2 लाख से अधिक नकद प्रॉपर्टी सौदों की जानकारी आयकर विभाग को जाएगी।

  • सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों को हर महीने की 5 तारीख तक यह रिपोर्ट भेजनी होगी।

  • पारदर्शिता के लिए i-Sarita सिस्टम में नकद और चेक का अलग रिकॉर्ड दर्ज होगा।

Maharashtra Property Registration Cash Transaction Income Tax Reporting: महाराष्ट्र में जमीन और प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री करने वालों के लिए अहम खबर है। राज्य सरकार ने संपत्ति के सौदों में होने वाले नकद लेनदेन पर निगरानी बढ़ाने की तैयारी की है।

अब जमीन या अचल संपत्ति की रजिस्ट्री के दौरान 2 लाख रुपये या उससे अधिक नकद भुगतान किए जाने की जानकारी सीधे आयकर विभाग तक पहुंचाई जाएगी। इसके लिए राज्य के नोंदणी एवं मुद्रांक विभाग के i-Sarita सिस्टम में बदलाव किया जा रहा है।

हर महीने की 5 तारीख तक भेजनी होगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देशों के बाद राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने महानिरीक्षक नोंदणी एवं मुद्रांक नियंत्रक को इस व्यवस्था को लागू करने के लिए जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। राज्य के सभी सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों को ऐसे दस्तों की जानकारी हर महीने की 5 तारीख तक आयकर विभाग को भेजने के लिए कहा गया है।

रजिस्ट्री के समय नकद और चेक का अलग-अलग हिसाब

नई व्यवस्था के तहत प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करते समय खरीदार ने विक्रेता को कितनी रकम नकद दी और कितनी रकम चेक के माध्यम से चुकाई, इसका अलग-अलग रिकॉर्ड तैयार होगा। इससे लेनदेन में भुगतान के तरीके की स्पष्ट जानकारी सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज रहेगी।

यदि किसी संपत्ति के सौदे में एक से अधिक खरीदार या विक्रेता शामिल हैं, तो प्रत्येक व्यक्ति की ओर से दी गई और प्राप्त की गई रकम का अलग विवरण भी दर्ज किया जाएगा। यानी एक ही रजिस्ट्री में शामिल सभी पक्षों का आर्थिक हिसाब अलग-अलग रखा जा सकेगा।

हर महीने की 5 तारीख तक भेजी जाएगी रिपोर्ट

सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों की ओर से आयकर विभाग को भेजी जाने वाली स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंशियल ट्रांजैक्शंस (SFT) रिपोर्ट में खरीदार और विक्रेता का नाम, PAN नंबर, सौदे की कुल रकम, नकद भुगतान, दस्त क्रमांक और रजिस्ट्रेशन की तारीख जैसी जानकारियां शामिल होंगी।

सरकार का कहना है कि i-Sarita सिस्टम में यह सुविधा उपलब्ध होने से जानकारी जुटाने की प्रक्रिया अधिक सटीक और आसान होगी। इससे मैन्युअल रिकॉर्ड पर निर्भरता भी कम होगी।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी सख्ती

इस व्यवस्था की पृष्ठभूमि में सुप्रीम कोर्ट का 16 अप्रैल 2025 का आदेश भी है। अदालत ने निर्देश दिया था कि अचल संपत्ति के रजिस्ट्रेशन के लिए पेश किए गए दस्त में 2 लाख रुपये या उससे अधिक नकद भुगतान का उल्लेख होने पर सब-रजिस्ट्रार को इसकी जानकारी संबंधित आयकर विभाग को देनी होगी।

आयकर अधिनियम की धारा 269ST के तहत भी निर्धारित परिस्थितियों में 2 लाख रुपये या उससे अधिक नकद रकम स्वीकार करने पर रोक है। इसके उल्लंघन पर धारा 271DA के तहत प्राप्त रकम के बराबर जुर्माना लगाया जा सकता है।

महाराष्ट्र सरकार की नई पहल का उद्देश्य संपत्ति के सौदों में नकद भुगतान का रिकॉर्ड व्यवस्थित करना और ऐसे लेनदेन की जानकारी नियमित रूप से आयकर विभाग तक पहुंचाना है।

गुरपतवंत सिंह पन्नू हत्या साजिश मामले में निखिल गुप्ता दोषी करार, अमेरिकी अदालत ने सुनाई 235 महीने की सजा

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, राहुल गांधी बोले- गांवों ने बीजेपी को जवाब दे दिया

मुंबई में जुटेंगे 60 देशों के 4,000 से अधिक हिंदू प्रतिनिधि, 18-20 दिसंबर तक होगा वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस 2026

Manipur Liquor Tragedy: मणिपुर में जहरीली शराब से 15 की मौत, 200 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती