जबील कंपनी के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक करते मंत्री मंगल प्रभात लोढा (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

ITI छात्रों के लिए खुशखबरी, अमेरिका की जबील कंपनी देगी महाराष्ट्र में देगी हाईटेक ट्रेनिंग

ITI Training Lab: महाराष्ट्र सरकार और अमेरिकी कंपनी जबील के सहयोग से आईटीआई छात्रों को आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स प्रशिक्षण मिलेगा। चुनिंदा आईटीआई में हाईटेक लैब और इंडस्ट्री रेडी स्किल्स विकसित की जाएंगी।

आकाश मसने

Maharashtra ITI Students Global Training: महाराष्ट्र के आईटीआई छात्रों के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी 'जबील' अब महाराष्ट्र के चुनिंदा आईटीआई संस्थानों में अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स प्रशिक्षण प्रदान करेगी।

इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी जबील के एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में महाराष्ट्र के कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढा से मंत्रालय में मुलाकात की। इस बैठक में कंपनी ने राज्य के आईटीआई संस्थानों में इलेक्ट्रॉनिक्स पाठ्यक्रमों के लिए अप-टू-डेट प्रयोगशालाएं स्थापित करने का प्रस्ताव रखा।

युवाओं को मिलेगा वैश्विक स्तर का प्रशिक्षण

मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने इस पहल का स्वागत करते हुए कंपनी को सरकार की ओर से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार अन्य बड़ी कंपनियों को भी इस मुहिम से जोड़ने का प्रयास करेगी ताकि महाराष्ट्र के युवाओं को वैश्विक स्तर का प्रशिक्षण मिल सके।

मंत्री लोढा ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में हमारा विभाग युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने हेतु विभिन्न उपक्रम चला रहा है। हमारा लक्ष्य आईटीआई के छात्रों को दुनिया की नवीनतम तकनीक से रूबरू कराना है।

बैठक में इन मुख्य बिंदुओं पर बनी सहमति

इस अवसर पर व्यवसाय शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय की निदेशक माधवी सरदेशमुख ने कंपनी के प्रतिनिधिमंडल को आईटीआई में वर्तमान में चल रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। तो वहीं बैठक के दौरान जबील कंपनी के प्रबंध निदेशक बी एन शुक्ला और एचआर हेड गुंडू राव पाटिल के साथ निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई:

  • चुनिंदा आईटीआई में आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स लैब की स्थापना।
  • छात्रों को 'इंडस्ट्री रेडी' अवधारणा के आधार पर कौशल (प्रशिक्षण) प्रदान करना।
  • प्रशिक्षकों को भी नई तकनीक के अनुसार प्रशिक्षित किया जाएगा।
  • प्रशिक्षण पूरा होने के बाद छात्रों को समकक्ष रोजगार उपलब्ध कराना।

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध