Collector से कमिश्नर तक फेरबदल! महाराष्ट्र में बड़े स्तर पर अफसरों के तबादले, जानें कौन कहां गया 
मुंबई

Collector से कमिश्नर तक फेरबदल! महाराष्ट्र में बड़े स्तर पर अफसरों के तबादले, जानें कौन कहां गया

Maharashtra IAS Reshuffle: महाराष्ट्र सरकार ने सात वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। रत्नागिरी, नासिक, जलगांव और पुणे सहित कई जिलों के कलेक्टरों को नई जिम्मेदारी मिली।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में सात वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें रत्नागिरी, नासिक, जलगांव और पुणे जिलों के जिला कलेक्टरों सहित अन्य अहम पदों पर बदलाव किए गए हैं। सरकार ने यह तबादला सूची मंगलवार को जारी की। इस फेरबदल में कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। नीचे देखें कौन अधिकारी कहाँ स्थानांतरित हुए हैं:

महाराष्ट्र आईएएस ट्रांसफर लिस्ट- कौन कहां गया?

देवेंद्र सिंह – मुंबई

पूर्व पद: जिला कलेक्टर, रत्नागिरी

नया पद: सदस्य सचिव, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मुंबई

शेखर सिंह – नासिक

पूर्व पद: आयुक्त, पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निगम (PCMC)

नया पद: आयुक्त, कुंभ मेला, नासिक

जलज शर्मा – नासिक

पूर्व पद: जिला कलेक्टर, नासिक

नया पद: महानगर आयुक्त, नासिक महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण

आयुष प्रसाद – नासिक

पूर्व पद: जिला कलेक्टर, जलगांव

नया पद: जिला कलेक्टर, नासिक

रोहन घुघे – जलगांव

पूर्व पद: मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद ठाणे

नया पद: जिला कलेक्टर, जलगांव

संजय कोल्टे – पुणे

पूर्व पद: प्रबंध निदेशक, शिवशाही पुनर्वास परियोजना, मुंबई

नया पद: चीनी आयुक्त, पुणे

मनोज जिंदल – रत्नागिरी

पूर्व पद: संयुक्त प्रबंध निदेशक, महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC), मुंबई

नया पद: जिला कलेक्टर, रत्नागिरी

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं