सोसायटी चुनाव सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

महाराष्ट्र में 50 से कम सदस्यों वाली सोसायटियों के चुनाव अब विशेष आमसभा से, 9-13 दिन में पूरी होगी प्रक्रिया

Maharashtra Housing Societies: महाराष्ट्र की 50 या कम सदस्यों वाली हाउसिंग सोसायटियों के चुनाव अब विशेष आमसभा से होंगे। सहकार मंत्री बाबासाहेब पाटिल के फैसले से समय और खर्च की बचत होगी।

रूपम सिंह

Highlights

  • 50 या कम सदस्यों वाली सोसायटियों में आमसभा से होंगे चुनाव।

  • चुनाव प्रक्रिया 35 दिन से घटकर 9-13 दिन में होगी पूरी।

  • महाराष्ट्र सरकार नियम 76-G में करेगी संशोधन।

Maharashtra Housing Society Election Rules: महाराष्ट्र की 50 या उससे कम सदस्यों वाली सहकारी गृहनिर्माण संस्थाओं के चुनाव अब विशेष आमसभा के माध्यम से संपन्न कराए जाएंगे। सहकार मंत्री बाबासाहेब पाटिल की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस नए कदम से छोटी आवासीय सोसायटियों की चुनाव प्रक्रिया न केवल बेहद सरल हो जाएगी, बल्कि इसे बहुत कम समय में पूरा करना भी संभव हो सकेगा।

नियम 76-जी में होगा आवश्यक संशोधन

इस नई चुनाव प्रणाली को व्यावहारिक रूप देने के लिए महाराष्ट्र सहकारी संस्था नियम, 2014 के नियम 76-जी में उचित संशोधन किया जाएगा।

मौजूदा व्यवस्था के तहत 250 या उससे कम सदस्यों वाली ई-वर्ग की संस्थाओं की चुनाव प्रक्रिया पूरी करने में लगभग 35 दिनों का लंबा समय लगता है। हालांकि, अब विशेष आमसभा के जरिए चुनाव होने से यह पूरी प्रक्रिया महज 9 से 13 दिनों के भीतर ही समाप्त हो जाएगी।

अनावश्यक खर्च और समय की होगी बचत

सहकार मंत्री बाबासाहेब पाटिल ने स्पष्ट किया कि गृहनिर्माण संस्थाओं के पदाधिकारी निस्वार्थ सेवाभाव से कार्य करते हैं। पुरानी चुनाव प्रणाली में उम्मीदवारों और चुनाव निर्णय अधिकारियों को बार-बार उपस्थित रहना पड़ता था, जिससे अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ता था और समय भी अधिक लगता था। इन्हीं व्यावहारिक कठिनाइयों को समाप्त करने के उद्देश्य से राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण द्वारा यह प्रस्ताव रखा गया था, जिसे अब स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

तय हुई नई चुनाव समय-सारणी और कार्यप्रणाली

नए प्रावधानों के अनुसार अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के तीन दिनों के भीतर और आमसभा आयोजित करने से कम से कम सात दिन पूर्व चुनाव अधिकारी को नोटिस जारी करना अनिवार्य होगा। चुनाव निर्णय अधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली इस विशेष सभा में ही मतदान और परिणामों की घोषणा की जाएगी।

चुनाव की अंतिम रिपोर्ट दो दिनों के भीतर निबंधक को सौंपनी होगी और इसके सात दिनों के अंदर नई प्रबंध समिति का गठन कर लिया जाएगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रधान सचिव प्रवीण दराडे, सहकार आयुक्त दीपक तावरे और सह सचिव संतोष पाटील सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

50 या या उससे कम सदस्यों वाली गृहनिर्माण संस्थाओं के प्रतिनिधि पूर्णतः निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करते हैं। पुरानी निर्वाचन पद्धति में प्रत्याशियों और चुनाव अधिकारियों की बार-बार होने वाली उपस्थिति के कारण समय और धन दोनों की भारी बर्बादी होती थी। इसी व्यावहारिक अड़चन को समाप्त करने और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी व त्वरित बनाने के उद्देश्य से विशेष आमसभा के माध्यम से चुनाव कराने का यह जनहितैषी निर्णय लिया गया है।
बाबासाहेब पाटिल, सहकार मंत्री
50 से कम सदस्यों वाली सोसायटियों में आमसभा के माध्यम से चुनाव कराने वाला राज्य सरकार का फैसला सराहनीय है। इससे चुनावी प्रक्रिया में पारर्दशिता आएगी। इस प्रक्रिया में सोसायटी सदस्य या बाहरी चुनाव अधिकारी की नियुक्ति कर चुनाव संपन्न कराए जाते हैं।
सीताराम राणे, अध्यक्ष, ठाणे जिला हाउसिंग फेडरेशन
हमे इस नियम की पूरी जानकारी है और हम इसके हर पहलू से भली-भांति अवगत हैं। राज्य सरकार द्वारा जनहित और व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए जो भी नियम व दिशा-निर्देश तय किए गए हैं, हम उनका पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ पालन करेंगे।
लक्ष्मण के जोगदिया, अध्यक्ष, एकवीरा हाउसिंग सोसायटी

IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का, छात्रों से की खास बातचीत

महाराष्ट्र में भारत के पहले 100% इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल जहाज का सफल परीक्षण, समंदर में दौड़ा कंडेला P-12 जहाज

फिल्म धुरंधर से बिल्कुल अलग है दाऊद इब्राहिम की असली जिंदगी? पूर्व FBI एजेंट कामरान फरीदी ने किए कई बड़े दावे

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

Explainer: क्या सच में भारत में मुसलमानों की आबादी 2070 में हिंदुओं से ज्यादा हो जाएगी?