बारिश का रेड अलर्ट, देवेंद्र फडणवीस (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मुंबई

महाराष्ट्र में आफत की बारिश का रेड अलर्ट: 6 जुलाई तक मूसलाधार का अनुमान, CM फडणवीस की घर में रहने की अपील

Maharashtra Red Alert: मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश का रेड अलर्ट 6 जुलाई तक जारी रहेगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हालात की समीक्षा कर नागरिकों से घरों में रहने की अपील की।

रूपम सिंह

Mumbai Heavy Rain: मुंबई सहित राज्य में पिछले तीन दिनों से आफत की बारिश जारी है। मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रेल, सड़क यातायात और हवाई उड़ानें प्रभावित हुई हैं, भारी बारिश को देखते हुए स्कूल-कॉलेजों को छुट्टी दे दी गई। इस बीच शासन-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के हालात का जायजा लिया और लोगों से बिना जरूरी घर से बाहर न निकलने की अपील की है। भारी बारिश का दौर 6 जुलाई तक जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर सहित राज्य के तटीय जिलों में मूसलाधार बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। समुद्र में हाई टाइड की चेतावनी भी दी गई है। समुद्री तटों पर न जाने की हिदायत दी गई है। राज्य के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही। मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर जल जमाव, ट्रैफिक में रुकावट और बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। कई नदी-नाले उफान पर बह रहे है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जलभराव से लोग परेशान

लगातार बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, घरों और दुकानों में पानी घुस गया। मुंबई में भारी बारिश के कारण परेल, किग्ज सर्कल, अंधेरी सबवे, मलाड सबवे, माहिम समेत कई इलाकों में पानी भर गया। भांडुप में सड़क धंस गई। पेड़ गिरने की घटनाएं भी हुई, जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम में लोग घंटो परेशान रहे।

मुंबई में 140 घटनाएं

मुंबई मनपा से मिली जानकारी के अनुसार भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण मुंबई में पेड़ और उनकी टहनिया गिरने की 91 से अधिक घटनाएं हुई है। शॉर्ट सर्किट के करीब 30 मामले सामने आए है। इसी तरह दीवार गिरने की 19 घटनाएं हुई है।

नदियों का जलस्तर बढ़ा

राज्य के कई हिस्सों में बारिश का हाहाकार जारी है। कई नदियां उफान पर बह रही हैं। कोंकण में भारी बारिश का दौर जारी है। कोल्हापुर में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। राजाराम वियर समेत 10 बैराज पानी में डूब गए हैं। रायगढ़ में अंबा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। भिवंडी में तीन बत्ती भाजी मार्केट समेत कई बाजार पानी में डूब गए। कई दुकानों में बाढ़ का पानी घुसने से व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि राज्य में भारी बारिश हो रही है। हर तीन घंटे में अलर्ट जारी किया जा रहा है। कई जगहों पर स्कूलों में छुट्टी दे दी गई है। अनुमान है कि 6 जुलाई तक ऐसी ही बारिश जारी रहेगी। जनता को सावधानी बरतनी चाहिए। यदि जरूरी न हो तो लोग यात्रा से बचें। किसी भी नुकसान - से बचने के लिए अलर्ट दिया गया है। लोगों को अलर्ट का पालन करना चाहिए।

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल

विपक्षी सांसदों से क्यों नहीं मिले ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयोग ने प्रेस नोट जारी कर दी सफाई

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दिल्ली में सियासी पारा हाई, हिरासत में लिए गए राहुल और प्रियंका गांधी; सीईसी के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन से AIMIM ने बनाई दूरी, बोले- बेगानी शादी में मेरा क्या काम?