गुटखा कारोबारी (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Maharashtra में गुटखा कारोबार पर मकोका लागू, फडणवीस ने विधानसभा में की घोषणा

Maharashtra में गुटखा और सुगंधित सुपारी की अवैध बिक्री पर अब मकोका लगाया जाएगा। सीएम फडणवीस ने विधानसभा में घोषणा करते हुए कहा कि सख्त कार्रवाई से यह आपराधिक चेन टूटेगी।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: राज्य में गुटखा व सुगंधित सुपारी पर प्रतिबंध होने के बावजूद धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। इस आपराधिक श्रृंखला को तोड़ने के लिए राज्य सरकार ने गुटखा कारोबारियों पर 'महाराष्ट्र प्रिवेंशन ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) के तहत कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।

यह घोषणा बुधवार को नागपुर विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की। राज्य में गुटखा और खुशबूदार पान मसाला के उत्पादन, भंडारण और बिक्री पर बैन होने के बावजूद स्कूल, कॉलेजों के आस-पास गैर-कानूनी तरीके से बेचे जा रहे हैं। गुटखा के साथ सुगंधित सुपारी बेचने वालों को भी मकोका के दायरे में लाया जाएगा। विधि व न्याय विभाग को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा जाएगा।

दूसरे राज्यों से लाया जा रहा गुटखा

राज्य में दूसरे राज्यों से गैर-कानूनी तरीके से बड़ी मात्रा में गुटखा और खुशबूदार सुपारी लाई जाती है। एफडीए की जब्ती और क्रिमिनल कार्रवाई के बाद भी गुटखे का कारोबार चल रहा है। इस क्रिमिनल चेन को रोकने के लिए मकोका के तहत कार्रवाई पर फैसला लेने की प्रक्रिया एफडीए के लेवल पर चल रही है।

मुख्यमंत्री ने साफ किया कि गुटखा और नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई को अधिकतर असरदार बनाने के लिए एक सख्त स्पेशल कानून बनाने का प्रोसेस चल रहा है। मुख्यमंत्री फडणवीस की गुटखा कारोबारियों के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई करने की घोषणा के बाद अन्न व औषधि प्रशासन (एफडीए) मंत्री नरहरी झिरवाल ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इससे एफडीए की कार्रवाई को मजबूती मिलेगी।

अमेरिका को मिला भारत और चीन पर 100% टैरिफ लगाने का अधिकार, ट्रंप ने बिल पर दस्तखत कर दी मंजूरी

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू