लाडली बहन योजना (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Ladki बहनों को मिली राहत, ई-केवाईसी की तारीख बढ़कर 31 दिसंबर 2025 तक

Maharashtra की लाड़ली बहना योजना की ई-केवाईसी अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 कर दी गई है। तकनीकी दिक्कतों और आपदा से प्रभावित महिलाओं को ध्यान में रखते हुए यह राहत दी गई है।

अपूर्वा नायक

Ladki Behan Yojana: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी नीत महायुति का सत्ता में वापसी कराने वाली लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए बड़ी राहत वाली जानकारी सामने आई है।

महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने अपनी महत्त्वाकांक्षी लाडली बहन योजना की लाभार्थी महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए योजना के तहत अनिवार्य ई-केवाईसी (इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर) प्रक्रिया को पूरा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 बढ़ाने का निर्णय लिया है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने सोमवार को बताया हाल ही में राज्य के कुछ जिलों में आई प्राकृतिक आपदाओं के कारण प्रभावित महिलाओं को प्रक्रिया पूरी करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ा था।

सवा करोड़ महिलाओं ने कराया ई केवाईसी

इसी तरह कुछ महिलाओं के पति या पिता के निधन के कारण उनके आधार पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त करने में समस्या पैशा आ रही है। मंत्री तटकरे ने बताया कि सरकार की ऐसी भूमिका है कि कोई भी पात्र महिला तकनीकी या अपरिहार्य कारणों से योजना के लाभ से वंचित न हो, इसलिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के निर्देश पर ई केवाईसी करने की तारीख को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

मंत्री तटकरे ने सभी लाभार्थियों से अपील की है कि वे इस विस्तारित अवधि का लाभ उठाते हुए 31 दिसंबर 2025 तक अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी कर ले, रिपोर्टों की माने तो राज्य में फिलहाल 2।35 करोड़ लाभार्थी महिलाओं को सरकार नियमित रूप से ताडली योजना के तहत हर महीने 1500 रुपए का भुगतान कर रही है।

सरकार के ई-केवाईसरी कराने के निर्देश के बाद सोमवार तक लगभग सवा करोड़ महिलाओं ने ई केवाईसी करा लिया है। अर्थात अभी भी करीब एक करोड 10 हजार महिलाओं ने ई केवाईसी नहीं कराया है।

भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह