महाराष्ट्र केमिकल मैन्युफैक्चरिंग हब प्लान (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

महाराष्ट्र को केमिकल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में पहल, सीईओ राउंडटेबल में उद्योग जगत से संवाद

Indian Chemical Council Conference: महाराष्ट्र को वैश्विक केमिकल निर्माण केंद्र बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्योग जगत के शीर्ष अधिकारियों के साथ संवाद किया।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Chemical Manufacturing Hub Plan: महाराष्ट्र को वैश्विक स्तर पर केमिकल निर्माण का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है।

इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्योग जगत के प्रमुख अधिकारियों के साथ संवाद किया। यह चर्चा मुंबई के बांद्रा कुर्ला परिसर स्थित एक होटल में आयोजित विशेष मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोलमेज बैठक के दौरान हुई।

सम्मेलन में सौ से अधिक उद्योग प्रमुख शामिल

इंडिया केमिकल इंडस्ट्री आउटलुक सम्मेलन के दौरान आयोजित इस बैठक में केमिकल और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र से जुड़े लगभग सौ मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन इंडियन केमिकल काउंसिल द्वारा किया गया था। बैठक में उद्योग से जुड़े विभिन्न मुद्दों और संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

आर्थिक विकास में केमिकल उद्योग की भूमिका

सम्मेलन में नॉलेज पार्टनर के रूप में मैकिंजी एंड कंपनी ने भारत की आर्थिक वृद्धि में केमिकल उद्योग की भूमिका पर विस्तृत प्रस्तुति दी। इसमें बताया गया कि आने वाले वर्षों में केमिकल उद्योग देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

विशेषज्ञों ने रखे अपने विचार

कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी के एमेरिटस प्रोफेसर एम.एम. शर्मा ने भी उद्योग के विकास और संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने केमिकल उद्योग में अनुसंधान, नवाचार और आधुनिक तकनीक के महत्व पर जोर दिया।

सम्मेलन की शुरुआत उद्घाटन संबोधन से

कार्यक्रम की शुरुआत इंडियन केमिकल काउंसिल की अध्यक्ष और तिरुमलाई केमिकल्स लिमिटेड की मुख्य वित्त अधिकारी रम्या भरतराम के उद्घाटन संबोधन से हुई। उन्होंने अपने संबोधन में उद्योग के विकास, निवेश और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भारत की भूमिका को मजबूत करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन