सुनील तटकरे (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

शीतकालीन सत्र से पहले वित्त विभाग वापस लेने की कोशिश NCP, सुनील तटकरे ने फिर दोहराई मांग

NCP Finance Ministry Demand: महाराष्ट्र में NCP ने वित्त विभाग वापस देने की मांग दोहराई है। सांसद सुनील तटकरे ने कहा कि यह मंत्रालय पार्टी को ही मिलना चाहिए। फिलहाल विभाग CM देवेंद्र फडणवीस के पास है।

गोरक्ष पोफली

Highlights

  • बारामती में सुनील तटकरे ने अजित पवार के स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।

  • उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए वित्त विभाग एनसीपी को मिलने की मांग की।

  • तटकरे ने कहा कि दिवंगत दादा ने राज्य के लिए रिकॉर्ड तोड़ बजट पेश किए थे।

Sunil Tatkare Statement Finance Ministry Demand: महाराष्ट्र में वित्त विभाग को लेकर NCP ने एक बार फिर अपना दावा पेश किया है। पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष और सांसद सुनील तटकरे ने मंगलवार को कहा कि वित्त विभाग एनसीपी को ही मिलना चाहिए। उन्होंने दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने राज्य के लिए रिकॉर्ड बजट पेश किए थे।

अजित पवार के निधन के बाद फिलहाल वित्त विभाग मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास है।

सुनील तटकरे का बड़ा बयान

बारामती में अजित पवार के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में तटकरे ने कहा, हमें वित्त विभाग मिलना ही चाहिए। दिवंगत दादा ने इस राज्य के लिए रिकॉर्ड तोड़ बजट पेश किए थे। उन्हीं की वजह से मुझे 2010 में बजट पेश करने का अवसर मिला था। उस समय मैंने 50वां बजट पेश किया था।

NCP कोर कमेटी में भी उठी थी मांग

तटकरे का यह बयान 25 अक्टूबर को हुई एनसीपी की कोर कमेटी की बैठक के बाद आया है। उपमुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से वित्त विभाग वापस एनसीपी को सौंपने का अनुरोध करने का फैसला लिया गया था। बैठक के बाद पार्टी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी मांग रखी थी।

छगन भुजबल ने कहा- महायुति में NCP के कोटे का विभाग

मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद एनसीपी के वरिष्ठ नेता और मंत्री छगन भुजबल ने कहा था कि महायुति गठबंधन में वित्त विभाग मूल रूप से एनसीपी के कोटे में था। अजित पवार के निधन के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने अस्थायी रूप से इस विभाग की जिम्मेदारी संभाली थी।

भुजबल के मुताबिक, एनसीपी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से वित्त मंत्रालय पार्टी को वापस सौंपने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया सकारात्मक रही। पार्टी को उम्मीद है कि शीतकालीन सत्र से पहले विभागों का पुनर्वितरण हो सकता है। भुजबल ने यह भी स्पष्ट किया था कि एनसीपी केवल वित्त विभाग चाहती है। पार्टी किसी दूसरे मंत्रालय के साथ इसकी अदला-बदली करने के पक्ष में नहीं है।

अमित शाह से भी मिल चुके हैं NCP नेता

वित्त विभाग को वापस लेने की मांग को लेकर 1 नवंबर को एनसीपी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। इस प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, छगन भुजबल, हसन मुश्रीफ के साथ पूर्व मंत्री दिलीप वलसे पाटिल और धनंजय मुंडे शामिल थे। नेताओं ने अमित शाह से वित्त विभाग एनसीपी को वापस दिलाने का आग्रह किया था।

राज्य का शीतकालीन सत्र अगले महीने प्रस्तावित है। ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर है कि सत्र से पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वित्त विभाग एनसीपी को सौंपते हैं या यह जिम्मेदारी फिलहाल उनके पास ही रहती है।

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति

सोनिया गांधी की किताब Belonging को लेकर CJP उत्साहित, सौरभ दास ने बीजेपी पर साधा निशाना

प्रणब और चिदंबरम के बीच थे गंभीर मतभेद..., सोनिया गांधी की किताब में कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर बड़ा खुलासा

क्या प्रणब मुखर्जी बनना चाहते थे प्रधानमंत्री? सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा

दिल्ली में छठ पूजा को लेकर बड़ा ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर और पीएसयू; जानें पूरी डिटेल