किसान कर्ज माफी (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Maharashtra Farmer Loan Waiver: महाराष्ट्र में फिर आएगी किसान कर्जमाफी योजना, 40 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

Maharashtra Farmer Loan Waiver: कर्जग्रस्त किसानों के लिए नई कर्जमाफी योजना लाने की तैयारी में है। 2 लाख रुपये तक का फसल ऋण माफ करने की योजना से करीब 35-40 लाख किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Farmer Loan Waiver Scheme Benefits: महाराष्ट्र सरकार एक बार फिर कर्जग्रस्त किसानों को राहत देने के लिए नई कर्जमाफी योजना लाने की तैयारी कर रही है।

यह योजना महात्मा फुले कर्जमाफी योजना के तर्ज पर तैयार की जा रही है, जिससे राज्य के लाखों किसानों को फायदा मिलने की संभावना है। सरकार के इस कदम को किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

प्रस्तावित योजना के तहत करीब 35 से 40 लाख किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। जिन किसानों पर दो लाख रुपये तक का फसल ऋण बकाया है, उनका पूरा कर्ज माफ किया जाएगा। वहीं जिन किसानों का बकाया इससे अधिक है, उन्हें पहले निर्धारित राशि का भुगतान करना होगा, जिसके बाद उन्हें राहत दी जाएगी।

सरकार पर हजारों करोड़ का वित्तीय भार

इस योजना के लागू होने से राज्य सरकार पर लगभग 22 से 27 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ सकता है। हालांकि, सरकार किसानों को राहत देने के लिए इस आर्थिक बोझ को उठाने के लिए तैयार नजर आ रही है।

समिति ने सौंपी रिपोर्ट, जल्द फैसला संभव

इस योजना को लेकर 30 अक्टूबर 2025 को गठित उच्च स्तरीय समिति ने छह महीने के अध्ययन के बाद अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंप दी है। माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

पुरानी शर्तों पर ही मिलेगा लाभ

सरकार ने संकेत दिए हैं कि इस बार कर्जमाफी के लिए नई शर्तें लागू नहीं की जाएंगी। पुरानी योजना के आधार पर ही पात्र किसानों को लाभ दिया जाएगा। इससे किसानों को प्रक्रिया समझने में आसानी होगी और ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकेंगे।

शिवसेना प्रवक्ता राजू वाघमारे का बड़ा बयान, बंगाल में मदरसों पर एक्शन और कांग्रेस की गुटबाजी पर साधा निशाना

BRICS डिनर के वेज मेन्यू पर छिड़ी बहस, बहन के हाथ के छोले-भटूरे की फोटो शेयर कर क्या बोले राहुल गांधी?

छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का मुंबई में आगाज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित

समय बदल रहा है और व्यापार का स्वरूप भी... 52वें इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी अवार्ड्स समारोह में बोले अमित शाह

दिल्ली में राहुल और प्रियंका गांधी से मिले मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम, सामने आई कूटनीति की नई तस्वीर