डिजिटल इकोनॉमी पर फोकस, राज्य सरकार ने बनाया ‘Electronics, IT And AI Commissionerate’

Electronics IT And AI Commissionerate: महाराष्ट्र सरकार ने डिजिटल अर्थव्यवस्था और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा देने के लिए नया आयुक्तालय बनाने का फैसला किया है।
maharashtra-electronics-it-ai-commissionerate-setup
मुख्यंमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Maharashtra Electronics IT AI Commissionerate: मुंबई में महाराष्ट्र सरकार ने डिजिटल अर्थव्यवस्था, ई-प्रशासन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

राज्य में ‘इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता आयुक्तालय’ की स्थापना को आधिकारिक मंजूरी दे दी गई है। यह नया आयुक्तालय राज्य की डिजिटल नीतियों के प्रभावी कार्यान्वयन और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा। इससे ई-गवर्नेंस को मजबूत करने और तकनीकी परियोजनाओं को गति देने में मदद मिलेगी।

पुराने विभाग का होगा रूपांतरण

महाराष्ट्र सरकार के निर्णय के अनुसार, वर्ष 1998 में स्थापित ‘तंत्रज्ञान संचालनालय’ को अब रूपांतरित कर इस नए आयुक्तालय का गठन किया जाएगा।

स्वतंत्र विभाग के तहत करेगा कार्य

यह आयुक्तालय इलेक्ट्रॉनिक्स, माहिती तंत्रज्ञान व कृत्रिम बुद्धिमत्ता विभाग के अंतर्गत कार्य करेगा। उल्लेखनीय है कि 21 अप्रैल 2026 को इस विभाग को राज्य में एक स्वतंत्र इकाई के रूप में अधिसूचित किया गया था।

कैबिनेट से मिली थी पहले ही मंजूरी

राज्य मंत्रिमंडल ने 7 अप्रैल 2026 को Electronics, IT And AI Commissionerate की स्थापना को मंजूरी दे दी थी। इसके बाद अब इसे आधिकारिक रूप से लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

तकनीकी क्षेत्र में बढ़ेगा निवेश

इस पहल से महाराष्ट्र में डिजिटल इकोनॉमी, स्टार्टअप्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आईटी सेक्टर में निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही राज्य तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में और मजबूत स्थिति हासिल कर सकेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com