बैठक में मौजूद आशीष शेलार (सोर्स: एक्स @ShelarAshish) 
मुंबई

उड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा 'नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान', सरकार का एक्शन प्लान तैयार

Drug-Free Maharashtra Campaign: महाराष्ट्र को ड्रग्स मुक्त बनाने के लिए महायुति सरकार 25 जून से राज्यव्यापी अभियान शुरू करेगी। मुंबई में मंत्रियों ने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

आकाश मसने

Drug-Free Maharashtra Campaign News: महाराष्ट्र को नशामुक्त बनाने के लिए महाराष्ट्र की महायुति सरकार कमर कसके तैयारियों में जुट गई है। सरकार आगामी 25 जून से राज्यभर में 'नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान' की शुरुआत करने जा रही है। इस महत्वपूर्ण अभियान की सफलता के लिए मुंबई उपनगर के पालकमंत्री आशीष शेलार और सहपालकमंत्री मंगल प्रभात लोढा ने सभी जनप्रतिनिधियों, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों से सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।

मुंबई उपनगर जिला नियोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक बैठक की अध्यक्षता पालकमंत्री आशीष शेलार और सहपालकमंत्री मंगल प्रभात लोढा ने की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप आयोजित इस बैठक में महापौर रितू तावडे, जिलाधिकारी सौरभ कटियार के अलावा पुलिस, महापालिका, म्हाडा, एमआईडीसी और एमएमआरडीए सहित विभिन्न विभागों के लगभग 160 वरिष्ठ अधिकारी वरिष्ठ अधिकारियों शामिल हुए।

नशामुक्त और सुरक्षित माहौल पर जोर

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने सार्वजनिक पार्कों, मैदानों और शौचालयों में नशीले पदार्थों के इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई। इस पर गंभीरता दिखाते हुए पालकमंत्री आशीष शेलार ने संबंधित एजेंसियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सहपालकमंत्री मंगल प्रभात लोढा ने कहा कि इस अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों में व्यापक जागरूकता फैलाई जाएगी ताकि युवाओं को व्यसनमुक्त जीवनशैली के लिए प्रेरित किया जा सके।

पर्यावरण और ट्रैफिक पर भी चर्चा

अमली पदार्थों के अलावा बैठक में तटीय क्षेत्रों में मैंग्रोव की अवैध कटाई पर भी चर्चा हुई, जिस पर पालकमंत्री ने स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके साथ ही वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस को विशेष ध्यान देने और व्यवस्था को अधिक सक्षम बनाने के निर्देश दिए गए।

आशीष शेलार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई अपील को देखते हुए हमने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुंबई उपनगरीय जिला नियोजन समिति की एक समीक्षा बैठक आयोजित की। सह-अभिभावक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में, वीडियो लिंक के माध्यम से 160 सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान, सार्वजनिक प्रतिनिधियों द्वारा सार्वजनिक पार्कों, खेल के मैदानों, सार्वजनिक शौचालयों और कुछ क्षेत्रों में नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के मुद्दे के संबंध में उठाई गई शिकायतों और सुझावों का गंभीरता से संज्ञान लिया गया; तदनुसार, संबंधित एजेंसियों को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए। इसके अलावा, इस बात पर जोर दिया गया कि नागरिकों के लिए एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण बनाने हेतु प्रशासन को आपस में घनिष्ठ समन्वय के साथ काम करना चाहिए। साथ ही, सभी सार्वजनिक प्रतिनिधियों, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों से 'नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान' में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की गई, जिसे 25 जून से पूरे राज्य में लागू किया जाना है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला