एकनाथ शिंदे-किसान  (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

265 तालुकों में सूखा घोषित, किसानों की दिवाली काली नहीं होने देंगे, एकनाथ शिंदे ने दिलाया भरोसा

Drought In 265 Taluka: महाराष्ट्र के 265 तालुकों में सूखा घोषित किया गया है। सरकार ने किसानों के लिए राजस्व, कर्ज, बिजली, रोजगार, पानी और चारे से जुड़ी राहत के उपाय लागू किए हैं।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आंचल लोखंडे

Maharashtra Drought 2026: महाराष्ट्र में सूखे की गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने 265 तालुकों में सूखा घोषित किया है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। सूखा प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए कई उपाय तत्काल लागू किए गए हैं।

खेतों में जाकर लिया जायजा

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित मंत्रिमंडल के सहयोगी पिछले कुछ दिनों से किसानों के बीच जाकर जमीनी स्थिति का जायजा ले रहे हैं। कृषि और राजस्व विभागों से प्राप्त रिपोर्ट तथा समीक्षा के आधार पर ‘ट्रिगर-1’ लागू हुए 265 तालुकों में सूखा घोषित करने का शासन निर्णय जारी किया गया है।

एकनाथ शिंदे-किसान

मिलेंगी सुविधाएं

सरकार की ओर से सूखा प्रभावित किसानों को जमीन के राजस्व में राहत, फसल ऋण के पुनर्गठन और कृषि संबंधी कर्ज की वसूली पर स्थगन जैसी सुविधाएं देने की बात कही गई है। कृषि पंपों के बिजली बिल में राहत के साथ सूखे की स्थिति में किसानों के कृषि पंपों की बिजली आपूर्ति नहीं काटने के निर्देश भी दिए गए हैं।

रोजगार से लेकर चारे और पानी तक राहत

सरकार ने स्पष्ट किया है कि सूखा केवल पानी की समस्या नहीं है, बल्कि इसका असर किसान, खेत मजदूर, पशुधन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। इसी को देखते हुए रोजगार गारंटी योजना के तहत अधिक से अधिक काम उपलब्ध कराने के लिए नियमों में छूट दी गई है। जरूरत वाले क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।

किसानों और खेत मजदूरों के लिए खाद्यान्न तथा पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश प्रशासन को दिए गए हैं। जलसंधारण के कार्य भी शुरू किए जाएंगे। सूखे का असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर न पड़े, इसके लिए स्कूल और कॉलेज की परीक्षा फीस में छूट देने की घोषणा भी की गई है।

फसल नुकसान का तत्काल पंचनामा

फसल नुकसान को लेकर भी प्रशासन को तत्काल पंचनामा करने के निर्देश दिए गए हैं। नुकसान का रिकॉर्ड फोटो और GPS कोऑर्डिनेट्स के साथ दर्ज किया जाएगा। हालांकि, फसल नुकसान के लिए किसानों को मिलने वाली आर्थिक सहायता की राशि अलग शासन निर्णय के जरिए घोषित की जाएगी।

शिंदे ने कहा कि सूखा घोषित करना केवल शुरुआत है, सरकार का अंतिम लक्ष्य प्रभावित किसानों तक वास्तविक मदद पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संकट कितना भी बड़ा हो, किसानों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उनकी दिवाली काली नहीं होगी।

10,115 करोड़ रुपए वितरित

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना के तहत आधार प्रमाणीकरण पूरा कर चुके 12.58 लाख किसानों को अगस्त के अंत तक 10,115 करोड़ रुपए वितरित किए जाने की जानकारी भी उपमुख्यमंत्री शिंदे ने दी।

भारतीय सेना में डॉक्टर बनने का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन और कैसे करें अप्लाई

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में दो जवान घायल

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो