महाराष्ट्र वॉटर स्टोरेज क्राइसिस (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

मानसून से पहले सूख रहे महाराष्ट्र के जलाशय, पिछले साल से 2.25% कम हुआ जल भंडारण

Maharashtra Dam Water Storage News: महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक से पहले जल संकट गहराने लगा है। राज्य के बांधों में केवल 27.79 प्रतिशत पानी बचा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में कम है।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Dam Water Storage Declines: महाराष्ट्र में 10 जून तक मानसून के दाखिल होने की संभावना नहीं है और केरल नहीं पहुंचा है। इस बीच राज्य में कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बेमौसम बारिश का दौर जारी है। इस स्थिति में बांधों का जलभंडारण लगातार गिरता जा रहा है।

जलाशयों में केवल 27.79% पानी ही शेष बचा है। यदि समय पर मेघों ने बेरुखी दिखाई तो राज्य में जल संकट गहरा सकता है। जल संशाधन विभाग ने सोमवार को राज्य के बांधों की स्थिति ब्यौरा जारी किया। इसमें बताया गया है कि राज्य के कुल 3,028 बांधों में सिर्फ 27.79% पानी बचा है।

पिछले साल इसी अवधि में बांधों का जलभंडारण 30.04 % था। पिछले साल की तुलना में इस साल जल भंडारण में 2.25% की कमी आई है। बढ़ती गर्मी की वजह से राज्य में पानी का संकट गहराता जा रहा है। यदि मानसून समय पर नहीं आया तो पानी की कमी गंभीर रूप ले सकती है।

अमरावती में सर्वाधिक जल

राज्य के 276 बांधों में से सबसे ज्यादा 40.83% पानी अमरावती विभाग में उपलब्ध है। पिछले साल यह स्थिति 38.72 प्रतिशत थी। पुणे विभाग के 724 बांधों में इस साल सबसे कम पानी बचा है। बांधों में 18.92 प्रतिशत शेष बचा है। पिछले साल बांधों में 24.23 प्रतिशत पानी था। इस इलाके में पानी की बहुत कमी देखी जा रही है।

परियोजनाओं की संख्या

  • बड़े प्रोजेक्ट (138): राज्य में कुल 138 बड़े प्रोजेक्ट की इस्तेमाल करने लायक स्टोरेज कैपेसिटी 29,104.35 डीएलएम है, और अभी 7,826.36 डीएलएम (26.89%) भंडारण मौजूद है।
  • मीडियम प्रोजेक्ट (244): मीडियम प्रोजेक्ट में 33.93% इस्तेमाल करने लायक पानी बचा है।

छोटे प्रोजेक्ट में 27.09% भंडारण

  • राज्य में कुल बांधों की संख्या: 3,028 बांध (बड़े प्रोजेक्ट: 138, मीडियम प्रोजेक्ट: 244 और लघु प्रोजेक्ट: 2,626)
  • कुल अनुमानित उपयोगी पानी स्टोरेज कैपेसिटी: 40,847.90 मिलियन क्यूबिक मीटर
  • उपलब्ध पानी भंडारण: 11,350.37 मिलियन क्यूबिक मीटर
  • राज्य में पानी भंडारण का औसत प्रतिशत: 27.79%
  • पिछले साल इसी अवधि में पानी स्टोरेज का प्रतिशतः 30.04% था।

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग